बुलियन मार्केट में बवाल! चांदी ₹4,00,000 पार, ₹19,500 की तेजी, सोना भी ₹12,000 उछला, जानें रिकॉर्ड भाव




राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार चली गई, जबकि सोने ने भी नए 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू लिया। यह तेजी वैश्विक बाजारों में मजबूत रैली और निवेशकों की सुरक्षित निवेश वस्तुओं की मांग के चलते आई।


ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी ने लगातार चौथे दिन तेजी जारी रखी और 19,500 रुपये (5.06%) की बढ़त के साथ 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। चांदी बुधवार को 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।


99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये (7.02%) की तेजी आई और यह 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछले दिन का बंद भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।



ट्रेडर्स का कहना है कि बुलियन की कीमतों में यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक रुझान के अनुरूप है। बढ़ती भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश वस्तुओं की ओर तेजी से आकर्षित हुए हैं।



अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोने की कीमत 177.14 डॉलर (3.3%) की बढ़त के साथ 5,595.02 डॉलर प्रति आउंस पर पहुंच गई। वहीं, चांदी में 3.59 डॉलर (3.07%) की तेजी देखी गई और यह 120.45 डॉलर प्रति आउंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए