अजित पवार प्लेन क्रैश से जुड़ा एक और CCTV वीडियो: हवा में तिरछा हुआ विमान, जमीन पर गिरते ही उठा आग का गुबार

 

अजित पवार प्लेन क्रैश से जुड़ा एक और CCTV फोटो: हवा में तिरछा हुआ विमान, जमीन पर गिरते ही उठा आग का गुबार




जिस विमान में अजित पवार सवार थे, उसका एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें प्लेन गिरते हुए दिखाई दे रहा है। जैसे ही प्लेन गिरा, वैसे ही वह एक आग के गोले में तब्दील हो गया।


आज महाराष्ट्र ने डिप्टी सीएम और मजबूत जमीनी नेता अजित पवार को खो दिया। अजित पवार आज सुबह सवा 8 बजे मुंबई से बारामती के निकले थे। प्लेन को पौने नौ बजे बारामती में लैंड करना था। प्लेन बिल्कुल सही वक्त पर बारामती पहुंच गया लेकिन लैंडिग से ठीक पहले अजित पवार का विमान क्रैश हो गया। प्लेन रनवे से दूर एक खाई में गिर गया और एक के बाद एक धमाके होने लगे। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें प्लेन गिरते हुए दिखाई दे रहा है। 

हादसे के अंतिम पलों का वीडियो आया सामने

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह अजित पवार का विमान क्रैश हुआ। इसमें साफ दिख रहा है कि पहले प्लेन हवा में तिरछा हुआ और फिर जमीन पर गिरा। वीडियो में सामने आया है कि जैसे ही विमान ने लैंड किया वैसे ही वह एक आग के गोले में तब्दील हो गया है। 

महज 6 सेकेंड में हादसे का शिकार हुआ विमान

अजित पवार आज बारामती चार चुनावी सभाओं में शिरकत करने जा रहे थे। उनका विमान मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ा। ATC के मुताबिक 8 बजकर 18 मिनट पर विमान ने संपर्क किया उस वक्त पायलट को रनवे नजर नहीं आ रहा था यानि लैंडिंग की पहली कोशिश नाकामयाब हो गई थी। पायलट ने नेक्स्ट अटैम्प किया। 8 बजकर 43 मिनट पर पायलट को रनवे दिखा। ATC ने लैंडिंग की परमिशन दी और महज 6 सेकेंड में विमान हादसे का शिकार हो गया।

इसके पीछे बहुत सारी वजहें सामने आ रही हैं। सिविल एविएशन मिनिस्टर कह रहे हैं कि लो विजिबिलिटी के कारण ये हादसा हुआ ऐसा लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। 

PM मोदी ने क्या कहा?

अजित पवार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत तमाम दलों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को फोन करके हादसे की जानकारी ली। पीएम मोदी ने शरद पवार को भी फोन करके संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश की प्रगति में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों की तरक्की पर ख़ास तौर से जोर दिया था इसलिए, अजीत पवार का इस तरह अचानक जाना पूरे देश का नुकसान है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए