रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद

 

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस में कौन-कौन थे सवार? मृतकों की लिस्ट आई सामने, सभी 7 शव बरामद



चतरा में जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह एक एयर एंबुलेंस था। उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। हादसे के वक्त प्लेन में दो क्रू मेंबर के साथ एक मरीज, उनके दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ समेत कुल सात लोग सवार थे।

झारखंड के चतरा में हुए प्लेन क्रैश में दो क्रू मेंबर और पांच पैसेंजर समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने सभी 7 शव बरामद कर लिए है, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। जो चार्टर प्लेन हादसे का शिकार हुआ है वह एक एयर एंबुलेंस था। उसमें रांची में भर्ती बर्न इंजरी के एक मरीज को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।

कैसे-कहां क्रैश हुआ प्लेन?

विमान ने शाम 7 बजकर 11 मिनट पर रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी जिसे रात साढ़े 8 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन उड़ान के 23 मिनट बाद 7 बजकर 34 मिनट पर प्लेन का संपर्क ATC से टूट गया और फिर विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा चतरा जिले के सिमरिया ब्लॉक के पास हुआ। विमान का मलबा सिमरिया के कसरिया गांव के जंगल में गिरा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि एयर एंबुलेंस खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना का शिकार हुई है।  

कौन-कौन थे सवार?

हादसे के वक्त प्लेन में दो क्रू मेंबर के साथ एक मरीज, उनके दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक पारा मेडिकल स्टाफ समेत कुल सात लोग सवार थे। हादसे में विमान के पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत और को-पायलट कैप्टन सवराजदीप सिंह के साथ बर्न इंजरी के मरीज संजय कुमार, अटेंडेंट अर्चना देवी और ध्रुव कुमार के अलावा डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे।

मृतकों की लिस्ट इस प्रकार है-

  • कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट)
  • कैप्टन सबराजदीप सिंह (को-पायलट)
  • संजय कुमार (मरीज)
  • अर्चना देवी (मरीज की परिजन)
  • ध्रुव कुमार (मरीज के परिजन)
  • विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर)
  • सचिन कुमार मिश्रा (नर्स)

आज चतरा पहुंचेगी सिविल एविएशन की टीम

झारखंड के चतरा में प्लेन क्रैश की साइट पर डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन अपने रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद है तो हादसे को लेकर DGCA भी एक्शन में है। आज सिविल एविएशन की टीम चतरा पहुंचेगी और ब्लैक बॉक्स बरामद किया जाएगा।

रेडबर्ड कंपनी की थी एयर एंबुलेंस

क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस रेडबर्ड कंपनी की थी। अब एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो AIB हादसे की जांच करेगी। इसको लेकर AIB की टीम भी क्रैश साइट पर पहुंचने वाली है। क्रैश होने वाली एयर एंबुलेंस  VT-AJV रेडबर्ड एयरवेज कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर BE9L विमान था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए