बजट पर क्यों चर्चा में है निर्मला सीतारमण की साड़ी? जानें किस राज्य से कनेक्शन और क्या है इसकी खासियत

 

बजट पर क्यों चर्चा में है निर्मला सीतारमण की साड़ी? जानें किस राज्य से कनेक्शन और क्या है इसकी खासियत




हर साल बजट के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पहनी गई साड़ी आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनती है। वित्त मंत्री आज तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर बजट पेश करने संसद भवन पहुंची थीं।


हर साल जब बजट पेश होता है तो देशभर की निगाहें सरकार की सौगातों और बड़े फैसलों पर टिकी होती है। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी बजट के साथ-साथ एक और चीज ने सबका ध्यान खींचा वह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी। इस साल तमिलनाडु में भी चुनाव है। आज के बजट में सरकार ने तमिलनाडु का कितना ख्याल रखा, उसका अंदाजा इसी से लगाइए कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश करने के लिए वहां की फेमस कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंची थीं। कांजीवरम साड़ियां, तमिलनाडु के कांचीपुरम की एक पारंपरिक और प्रतिष्ठित पोशाक हैं।

हर साड़ी कुछ कहती है! 

बजट के दिन निर्मला सीतारमण द्वारा पहनी यह साड़ी सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं है, बल्कि दक्षिण भारतीय संस्कृति और परंपरा को सम्मान देने का प्रतीक भी है। गहरे मैरून रंग की इस साड़ी पर की गई बारीक सुनहरी नक्काशी बेहद संतुलित लग रही थी। हर साल पहनी जाने वाली अलग-अलग राज्यों की साड़ियों में भारतीय हैंडलूम को भी दर्शाया जाता है। हर साल उनकी साड़ी भारत के किसी न किसी राज्य की कला, बुनाई और कारीगरों की मेहनत को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाती है, यही वजह है कि वित्त मंत्री सीतारमण की साड़ी काफी खास होती है। 

इस बार तमिलनाडु से Saree का कनेक्शन, क्या हैं इसमें खास?

वित्त मंत्री आज तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर बजट पेश करने संसद भवन पहुंची थीं। यह कांजीवरम सिल्क साड़ी पर्पल रंग की 'कट्टम कांजीवरम' थी। इस साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग की चेक डिजाइन है, जिसे तमिल भाषा में कट्टम कहा जाता है। साड़ी का बॉर्डर कॉफी भूरे रंग का है, जिस पर सुंदर थ्रेड का काम किया गया है।


बता दें कि इस साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में यह कांजीवरम साड़ी राजनीती के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बजट से तमिलनाडु को क्या मिला? 

  • हाई स्पीड रेल कॉरिडोर- बेंगलुरु-चेन्नई, हैदराबाद-चेन्नई 
  • रेयर अर्थ कॉरिडोर-  माइनिंग, प्रोसेसिंग, रिसर्च और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
  • कोकोनट प्रोमोशन स्कीम-  80 लाख किसानों को फायदा
  • काजू-कोको सेक्टर को बढ़ावा- किसानों की आमदनी बढ़ेगी

वित्त मंत्री ने आज तमिलनाडु को हाई स्पीड रेल कॉरिडोर से लेकर रेयर अर्थ कॉरिडोर समेत कई बड़ी सौगात दी है। मोदी के बजट में कोकोनट प्रोमोशन स्कीम का ऐलान किया गया है तमिलनाडु में 4.93 लाख हेक्टेयर ज़मीन में नारियल की खेती होती है यानी कोकोनट प्रोमोशन स्कीम से तमिलनाडु को 80 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा।

इस बजट में काजू-कोको सेक्टर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, इसका फायदा भी सीधे तमिलनाडु के लाखों किसानों को होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए