क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा प्लान, भारत में हो सकता है बिग बैश लीग के अगले सीजन का ओपनर मैच

 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा प्लान, भारत में हो सकता है बिग बैश लीग के अगले सीजन का ओपनर मैच




क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी बिग बैश लीग सीजन के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है। बिग बैश लीग के अगले सीजन का ओपनर मैच भारत में हो सकता है। फैंस को अब आईपीएल के साथ-साथ बिग बैश लीग का रोमांच भी भारत में देखने को मिल सकता है।

BBL In India: बिग बैश लीग (BBL) के आगामी सीजन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट फैंस को अब भारत में आईपीएल के साथ-साथ बिग बैश लीग का रोमांच भी देखने को मिल सकता है। यह भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग (BBL) 2026-27 का पहला मैच भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है।  SEN क्रिकेट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के दो सीनियर अधिकारी हाल ही में चेन्नई में मैच आयोजित करने की संभावना का पता लगाने के लिए भारत गए थे।

पर्थ स्कॉचर्स की टीम है BBL की डिफेंडिंग चैंपियन

SEN क्रिकेट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इंडियन मार्केट को आकर्षित करने के लिए बिग बैश लीग के अगले सीजन की शुरुआत चेन्नई में करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि BBL 2025-26 सीजन के फाइनल में पर्थ स्कॉचर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब पर कब्जा किया था। इस जीत के साथ ही पर्थ स्कॉचर्स की टीम दुनिया की T20 लीग की सबसे सफल टीम बन गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लेनी होगी BCCI से मंजूरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्लान अभी फाइनल नहीं हुआ है और इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कई लेवल की मंजूरी लेनी होगी। इसके लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ब्रॉडकास्टर से मंजूरी लेनी होगी। अगर प्लान काम करता है, तो पर्थ स्कॉर्चर्स चेन्नई जाने वाली टीमों में से एक हो सकती है। आपको बता दें कि भारतीय इंवेस्टरर्स भी इस लीग को आयोजित करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भारतीय और साउथ एशियन फैंस को जोड़ने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मास्टर प्लान है। अभी के लिए, आइडिया यह है कि इस लीग में फैंस की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए तमिलनाडु में हार साल एक मैच का आयोजन करवाया जाए।

BBL में खेलते हैं दुनियाभर के खिलाड़ी

बिग बैश लीग दुनियाभर में खेली जा रही सबसे पॉपुलर लीग में से एक है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। पिछले सीजन में आर अश्विन ने इस लीग में खेलने की दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन वह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अश्विन को सिडनी सिक्सर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए