लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल, जांच में जुटी पुलिस

 

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा मेल, जांच में जुटी पुलिस



लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम एक्टिव हो गई। दोनों ही परिसरों को खाली कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस की टीम चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है।


लाल किला और दिल्ली सचिवालय को सोमवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई है। लाल किला और दिल्ली सचिवालय परिसर के अंदर और बाहर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। खालिस्तानी ग्रुप के नाम से धमकी भरा मेल आया है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर डिपार्टमेंट की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

खाली कराया जा रहे दोनों परिसर

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम तुरंत ही एक्टिव हो गई। लाल किला परिसर को खाली कराया गया और चेकिंग अभियान तेज कर दी गई। साथ ही आईटीओ के पास स्थित दिल्ली सचिवालय में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बाहर निकलने को कहा गया है। यहां भी पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

ईमेल के सोर्स का लगाया जा रहा पता

दिल्ली पुलिस की टीम ने ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगा दिया है। साइबर सेल की टीम पता लगाने में जुटी है कि इसके पहले इस ग्रुप ने कब-कब धमकी दी है। इस खालिस्तानी ग्रुप का कनेक्शन कहां से जुड़ा हुआ है? 

दिल्ल के दो स्कूलों को भी आज मिली थी धमकी

आज सुबह ही दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये स्कूल धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। पुलिस अधिकारी और दिल्ली फायर सर्विस तुरंत मौके पर पहुच गई थी। दोनों स्कूल के परिसर को तुंरत ही खाली कराया गया था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए