प्रेम प्रसंग में बाबा ने कराई शख्स की हत्या? महिला से संबंध का विरोध कर रहा था पति का भाई, मर्डर केस में 'कमलाकर गुरु' अरेस्ट

 

प्रेम प्रसंग में बाबा ने कराई शख्स की हत्या? महिला से संबंध का विरोध कर रहा था पति का भाई, मर्डर केस में 'कमलाकर गुरु' अरेस्ट




उत्तर कन्नडा जिले में पुलिस ने बाबा कमलाकर गुरु सहित छह अन्य लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बाबा पर एक महिला के साथ अवैध संबंध के आरोप हैं।


उत्तर कन्नडा: जिले के सिद्दापुरा टाउन में हुए एक मर्डर के मामले में एक प्रसिद्ध ज्योतिषी कमलाकर गुरु को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस ज्योतिषी के साथ साथ कत्ल के आरोप में एक महिला सुचेत्रा सहित 7 लोगों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात 2 फरवरी को हुई थी, जब वसंत नायक नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया।

बाबा से संबंध की वजह से पति को छोड़ा

जानकारी के मुताबिक मृतक वंसत के छोटे भाई महेश नायक की कुछ साल पहले सुचित्रा से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। कुछ समय पहले महेश और सुचित्रा के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद महेश की पत्नी उसे छोड़कर शिवमोग्गा में ज्योतिषी कमलाकर गुरु के पास रहने लगी। महेश के परिवार ने आरोप लगाया कि सुचित्रा और कमलाकर गुरु के बीच अवैध सम्बन्ध थे, इसी के चलते महेश उससे अलग हुआ था।

बेटी को लेकर आया पति 

महेश और सुचित्रा की बेटी भी मां के साथ ही रहती थी, लेकिन उसने अपनी मां और कमलाकर गुरु पर टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, जिसके बाद शिवमोग्गा में तय नियम के तहत बच्ची की काउंसिलिंग हुई, लेकिन वो पिता के साथ रहने की बात पर अड़ गई, जिसके बाद पिता महेश 1 फरवरी को उसे अपने साथ सिद्दापुरा अपने भाई वंसत के घर ले लाया।

समर्थकों के साथ पहुंचकर बाबा ने किया विवाद

इसके बाद 2 फरवरी को सुचित्रा, कमलाकर गुरु, सुचेत्रा के पिता लोकनाथ अपने साथ 4 अन्य लोगों के लेकर वसंत नायक के घर आए। उन्होंने बच्ची को वापस भेजने को लेकर झगड़ा किया। इस दौरान वसंत नायक, महेश और उसके दोस्त कुमार ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुंच गई। इतने में कमलाकर गुरु के साथ आए लोगों में से एक ने चाकू निकालकर महेश पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन चाकू वसंत को लग गया।

महिला के पति के भाई की हुई मौत

इसके बाद परिजन आनन-फानन में वसंत को लेकर अस्पताल गया, यहां अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वसंत के घर के बगल में ही एक पुलिसकर्मी का घर था। पुलिसकर्मी की सूचना पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेश की पत्नी सुचित्रा, पिता लोकनाथ और ज्योतिषी कमलाकर गुरु सहित 7 लोगों को इस पूरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए