अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कथित शराब नीति घोटाले में आज हुए हैं बरी

अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, कथित शराब नीति घोटाले में आज हुए हैं बरी

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी। वहीं, CBI कह रही है कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगी।

Conference: दिल्ली की अदालत ने आज (शुक्रवार को) आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को कथित शराब नीति घोटाला मामले में बरी कर दिया है। CBI को फटकार लगाते हुए कहा कि उसे पॉलिसी में कोई 'व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा' नहीं मिला। कोर्ट के इस फैसले पर अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कोर्ट से CBI को लगी कड़ी फटकार

जान लें कि इस मामले में बरी किए गए 21 अन्य आरोपियों में के. कविता भी शामिल हैं। सीबीआई को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एजेंसी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसी का मामला न्यायिक जांच में खरा नहीं उतरता, खासकर तब जब सीबीआई ने सिर्फ अनुमानों के आधार पर साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की।
कैमरे पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल
जान लें कि सीबीआई, AAP की पूर्ववर्ती सरकार की तरफ से रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रही थी। कोर्ट का निर्णय आते ही मीडिया के सामने बातचीत में अरविंद केजरीवाल रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार का मामला स्वतंत्र भारत के इतिहास में 'सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश' थी।

हाईकोर्ट में अपील करेगी CBI
तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'कोर्ट ने साबित कर दिया है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी 'कट्टर ईमानदार' हैं।' इस केस में केजरीवाल 6 महीने जेल में रहे, जबकि मनीष सिसोदिया करीब दो साल तक सलाखों के पीछे रहे। हालांकि, सीबीआई ने कहा कि वह निचली अदालत के निर्णय के खिलाफ तत्काल दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर करेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए