'कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा...' CM योगी आदित्यनाथ का बयान

 

'कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा...' CM योगी आदित्यनाथ का बयान




उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ये जो सपने देख रहे हैं वो पूरे नहीं होंगे, कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा।


बाबरी का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। कल से बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरु होने वाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने लखनऊ से मुर्शिदाबाद कूच का ऐलान किया है। इस बीच सीएम योगी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी भी नहीं होगा, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा।

बाबरी का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है- CM योगी

दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को राज्य के बाराबंकी जिले में श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित दशम श्री हनुमान विराट महायज्ञ एवं श्री रामार्चा पूजन में भाग ले रहे थे। इस दौरान संबोधन में सीएम योगी ने कहा- "यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है,जितना करती है उतना ही बोलती है। हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, कोई संदेह है? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी,कयामत का दिन तो कभी आना नही है,इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना नहीं है।"

कयामत का दिन आने वाला नहीं है- CM योगी

सीएम योगी ने आगे कहा- "जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है। उनके सपने को हम ऐसे ही, अपने विरासत को सम्मान देते हुए, भारत के गौरवशाली परंपरा को, सनातन धर्म की इस परम्परा को, जैसे प्रधानमंत्री जी ने 25 नवंबर को अयोध्या धाम में आकर सनातन के प्रतीक श्रीराम मंदिर में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया था, ये केसरिया ध्वज हमेशा ही भारत के इस गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।"

रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची- CM योगी

CM योगी ने कहा- "कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं। जब संकट आता है, तो राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं। इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे, जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का, उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा।"

कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे- CM योगी 

CM योगी ने कहा- "कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानोष कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे। नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है। कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए