बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 148 यात्री थे सवार

 

बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, कुल 148 यात्री थे सवार


Edited by : Pratik Sahu


बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है क्योंकि विमान से धुआं निकलने से हड़कंप मच गया था।


लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीती शाम एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान, बागडोगरा से दिल्ली जा रहा था। अचानक विमान में धुआं निकलने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में कुल 148 यात्री सवार थे।

क्या है पूरा मामला?

मामला बीती शाम का है। बागडोगरा से दिल्ली जा रहे विमान में बड़ा हादसा टला है। विमान में धुआं निकलने पर हड़कंप मच गया है और लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। कल शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया है।

पायलट ने धुआं दिखने पर तुरंत ATC से अनुमति मांगी और लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल की अनुमति के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। विमान में कुल 148 यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया है।

हालही में IndiGo विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था। दरअसल विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित हुआ था और उसके बाद आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। ये विमान इंडिगो ने तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया था।

हालांकि गनीमत ये रही कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका और सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय में तमाम बार ऐसा हुआ है कि तकनीकी खामियों की वजह से विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी है। ऐसे में एयर लाइंस कंपनियों को लगातार अपने विमानों की सुरक्षा संबंधी जांच पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही किसी भी वक्त यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए