दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी ईद की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी करेगी पुलिस

 

दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी ईद की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी करेगी पुलिस



दिल्ली की जामा मस्जिद में शनिवार को सुबह 6.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन और एआई के जरिए निगरानी की जा रही है।



दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज शनिवार को सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी। नमाज के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन और एआई की मदद से पूरी मस्जिद के आसपास निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से दिल्ली पुलिस को कहा गया है कि ईद के दौरान दिल्ली का माहौल खराब न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार, आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। मुर्मू ने कहा कि यह प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है। राष्ट्रपति ने कहा, ''यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।'' राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ''ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।''

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए