बीजेडी ने 6 विधायकों को पार्टी से किया बाहर, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, जानिए कौन-कौन से हैं नाम
बीजेडी ने 6 विधायकों को पार्टी से किया बाहर, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, जानिए कौन-कौन से हैं नाम
बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक कर आदेश जारी किया है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई की गई है।
तत्काल प्रभाव से किया गया सस्पेंड
इसके चलते बीजेडी के 6 विधायकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इन पर हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में पार्टी के निर्देशों के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग सहित पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होना पाया गया है। बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा आज जारी एक आधिकारिक आदेश में निलंबन की घोषणा की गई है।
बीजेडी से सस्पेंड किए गए विधायकों की लिस्ट भी सामने आ गई है।
पार्टी के मूल सिद्धांत का किया गया उल्लंघन
आदेश में कहा गया है कि इन विधायकों ने बीजेडी संविधान के मूल सिद्धांत का उल्लंघन किया है, जो पार्टी के सामूहिक निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठा अनिवार्य बनाता है। उनके कार्यों, विशेष रूप से 16 मार्च, 2026 को हुए राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग ने पार्टी व्हिप और अनुशासन का उल्लंघन किया है।
पहले जारी किया था कारण बताओ नोटिस
बीजेडी ने इससे पहले 17 या 18 मार्च, 2026 को 6 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए स्पष्टीकरण मांगा था। उनके जवाबों के बावजूद अनुशासनात्मक समिति और पीएसी ने निष्कर्ष निकाला कि उनके कार्यों के लिए पार्टी से बाहर करना आवश्यक है।
