बेंगलुरु से लंदन जा रहा Air India का विमान अचानक जेद्दा की ओर मोड़ा गया, यात्रियों को उतारा गया नीचे, सामने आई बड़ी वजह
बेंगलुरु से लंदन जा रहा Air India का विमान अचानक जेद्दा की ओर मोड़ा गया, यात्रियों को उतारा गया नीचे, सामने आई बड़ी वजह
बेंगलुरु से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान को जेद्दा की ओर अचानक से मोड़ दिए जाने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।
विमान में आ गई थी तकनीकि खराबी
प्रवक्ता ने बताया, '23 मार्च को एअर इंडिया का विमान एआई133 बेंगलुरु (BLR) से लंदन हीथ्रो (LHR) जा रहा था लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर इसे जेद्दा की ओर मोड़ दिया गया।
जेद्दा में यात्रियों को उतारा गया नीचे
विमान भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 58 मिनट पर जेद्दा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों ने चैन की सांस ली।
सुरक्षा और संचालन पर खड़े हुए सवाल
बता दें कि पिछले एक-दो महीनों में Air India के विमानों में कई तकनीकी खराबियों और ऑपरेशनल गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं ने एयरलाइन की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विमान को कनाडा से लौटना पड़ा वापस
19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर (कनाडा) जा रही फ्लाइट (AI185) को उड़ान के कई घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। कारण यह था कि जिस बोइंग 777 विमान का इस्तेमाल किया गया, उसे कनाडा के लिए आवश्यक अनुमति ही नहीं थी। इसे एक बड़ी ऑपरेशनल गलती माना गया।
