वोट डालिए, मुंह मीठा कीजिए... केरल चुनाव में पहली बार के वोटर्स का 'हलवे' से होगा स्वागत, चुनाव आयोग का ऐलान

 

वोट डालिए, मुंह मीठा कीजिए... केरल चुनाव में पहली बार के वोटर्स का 'हलवे' से होगा स्वागत, चुनाव आयोग का ऐलान


Edited by : Pratik Sahu


केरल विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का स्वागत हलवे से किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रतन यू. केलकर ने इस अभिनव पहल का ऐलान किया है।


केरल में चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासी हलचल अपने चरम पर है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की, जिसके साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच, अब चुनाव आयोग ने एक बेहद अनोखी और स्वादिष्ट योजना तैयार की है। 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का स्वागत हलवे से किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) रतन यू. केलकर ने इस अभिनव पहल का ऐलान किया, जिसे 'वोट स्वीटेंड केरलम' नाम दिया गया है। 29 मार्च को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में युवाओं की भागीदारी को उत्साहजनक और यादगार बनाना है।

कैसे काम करेगी यह योजना?

आदेश के मुताबिक, इस अभियान के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में चुनिंदा मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन केंद्रों पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से तैयार 'ब्रांडेड हलवा' के पैकेट दिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को उनके कार्यालयों में 200-200 विशेष हलवा पैकेट भेजे जाएंगे। ये अधिकारी अपने-अपने जिलों में उन बूथों का चयन करेंगे, जहां युवाओं की संख्या अधिक है।

बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) और वालंटियर्स पहले से ही मतदाता सूची के आधार पर उन मतदाताओं की पहचान करेंगे जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। जैसे ही ये युवा अपना वोट डालकर बाहर आएंगे, उन्हें यह उपहार भेंट किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हलवा वितरण से मतदान की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। भीड़ को नियंत्रित करने और सुचारू वितरण के लिए अतिरिक्त स्वयंसेवकों की मदद भी ली जा सकती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए