ईरान की सरकारी मीडिया ने जारी किया नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का वीडियो, तारीख का पता नहीं

 

ईरान की सरकारी मीडिया ने जारी किया नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का वीडियो, तारीख का पता नहीं



अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अटकलों के बीच इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने मुज्तबा का एक वीडियो जारी किया है।


Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei Video: ईरान की सरकारी मीडिया, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने एक वीडियो जारी किया है। यह नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का कोई पुराना वीडियो लग रहा है। इस वीडियो की तारीख पता नहीं है। वीडियो में, सुप्रीम लीडर को कुछ लोगों को धार्मिक शिक्षा देते हुए देखा जा सकता है, जो बड़े ध्यान से उनकी बातें सुन रहे हैं।IRIB ने बताया कि मुज्तबा खामेनेई का यह वीडियो पहली बार प्रकाशित किया गया है।

देखें वीडियो

अयातुल्ला अली खामेनेई की हो चुकी है मौत

मुज्तबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में 86 वर्षीय अली खामेनेई की मौत हो गई थी। हाल के हमलों में, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब भी मारे गए हैं।

मुज्तबा ने जारी किया था संदेश

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग अब अपने चौथे सप्ताह में प्रवेश करने वाली है। इससे पहले ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने संदेश जारी किया था। अपने संदेश में मुज्तबा ने कहा था कि इस्लाम के दुश्मनों को यह समझना होगा कि इस्लामी व्यवस्था के विशाल वृक्ष की जड़ों में ऐसे लोगों का खून बहाने से वह और भी अधिक सुदृढ़ ही होगा। खून की हर बूंद अपना प्रतिशोध लेकर आती है, एक ऐसी कीमत, जिसे इन शहीदों के अपराधी हत्यारों को जल्द ही चुकानी पड़ेगी।

हमले में बच गए थे मुज्तबा

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर एक ऑडियो लीक हुई थी। लीक हुए ऑडियो के अनुसार अमेरिका और इजरायल के हमले में मुज्तबा बाल-बाल बच गए थे। इस हमले में उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी। 'द टेलीग्राफ' को मिले लीक ऑडियो के अनुसार, धमाके से कुछ मिनट पहले ही मुज्तबा किसी काम से कंपाउंड से बाहर निकले थे। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए