सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के रील बनाने पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत पोस्ट पर भी मनाही

 

सरकारी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के रील बनाने पर प्रतिबंध, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत पोस्ट पर भी मनाही



सरकारी आदेश में कहा गया है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि ड्यूटी में तैनात कर्मचारी पेशेवर आचरण बनाए रखें। कर्मचारी काम के प्रति पूरी तरह समर्पित भी रहें।


सोशल मीडिया का जमाना है। हर कोई सोशल मीडिया पर रील बनाने पर लगा हुआ है। ऐसे में सिक्किम के वन एवं पर्यावरण विभाग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। ये आदेश वन एवं विभाग के कर्मचारियों के लिए हैं। आदेश में सरकार ने काम के दौरान रील बनाने या सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत सामग्री पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। 

बनाए रखें पेशेवर आचरण

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF)-सह-प्रधान सचिव प्रदीप कुमार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के लिए सामग्री बनाने या उसे साझा करने से प्रतिबंधित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य पेशेवर आचरण बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि आधिकारिक समय पूरी तरह से काम के लिए समर्पित रहे।

पुलिस पर पहले ही लगाया जा चुका है प्रतिबंध 

हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि वानिकी, पर्यावरण और वन्यजीव जागरूकता से संबंधित डिजिटल सामग्री बनाने की अनुमति होगी बशर्ते उसे पूरी तरह से आधिकारिक उद्देश्यों के लिए तैयार किया गया हो। इससे पहले सिक्किम पुलिस ने भी इसी तरह का निर्देश जारी करते हुए पुलिसकर्मियों को वर्दी में रील बनाने से प्रतिबंधित किया था। 

रील की बढ़ती लत

आज के दौर में स्मार्टफोन हर हाथ में हैं। 15-30 सेकंड की छोटी-छोटी रील्स बनाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। Instagram Reels, YouTube Shorts और इसी तरह के शॉर्ट-फॉर्म वीडियो अब सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर लत बन चुके हैं। विशेषज्ञ इसे डिजिटल एडिक्शन का सबसे तेजी से फैलता रूप बता रहे हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए