इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लरीजानी की हत्या का किया दावा, ईरान कुछ देर में जारी करेगा वीडियो मैसेज

 

इजरायल ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लरीजानी की हत्या का किया दावा, ईरान कुछ देर में जारी करेगा वीडियो मैसेज



ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लरीजानी इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल ने ये दावा किया है, जिसके बाद लारिजानी के दफ्तर ने कहा है कि कुछ देर में वीडियो संदेश जारी करेंगे।

ईरान की सुरक्षा रणनीति का नेतृत्व करने वाले और संघर्ष के दौरान तेहरान का चेहरा रहे अली लरीजानी के मारे जाने का दावा इजरायल ने किया है, लेकिन लरिजानी के ऑफिस से इस दावे के बाद कहा गया है कि जल्द ही उनका वीडियो संदेश प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले इजरायल की तरफ से  कहा गया था कि लरिजानी इजरायली हमलों में मारे गए। इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी और कहा था कि ईरानी नेतृत्व और भी कमजोर हो गया है, जिसने हमलों के पहले ही दिन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को पहले ही खो दिया था। उनके उत्तराधिकारी मुज्तबा खामेनेई भी कोमा में बताए जा रहे हैं और गंभीर रूप से घायल हैं। एक अन्य शीर्ष कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी सोमवार रात इजरायली हवाई हमलों में मारे गए थे। इजरायल के दावों की सच्चाई अबतक साबित नहीं हो पाई है।


एपस्टीन नेटवर्क को लेकर दी थी चेतावनी

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा की हालत के बारे में कोई खोज खबर नहीं मिल रही थी, इसके कारण, अली लरीजानी ईरान में दूसरे नंबर के नेता बन गए थे और अंतरिम परिषद के साथ मिलकर संकटग्रस्त देश को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। यह घटनाक्रम ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लरीजानी द्वारा यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के नेटवर्क के सदस्यों द्वारा ईरान को फंसाने के लिए 9/11 जैसी घटना की "साजिश" की चेतावनी देने के एक दिन बाद सामने आया है।

अमेरिका ने मारने वाले को बड़ा इनाम देने की घोषणा की थी

अली लरीजानी ने पहले अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का नेतृत्व किया था और खामेनेई के करीबी सहयोगी थे, को आखिरी बार 13 मार्च को तेहरान में एक रैली के दौरान देखा गया था। उनके साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन भी मौजूद थे। उसी दिन बाद में, अमेरिका ने लरीजानी समेत वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 मिलियन डॉलर (92 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की। लरीजानी, अयातुल्ला खामेनेई के बाद मारे जाने वाले सबसे वरिष्ठ ईरानी अधिकारी हैं। खामेनेई की हत्या 28 फरवरी को संघर्ष के पहले ही दिन कर दी गई थी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए