कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी चुनाव, DMK से बनते-बनते बात आखिर कहां बिगड़ गई?
कमल हासन की पार्टी तमिलनाडु में नहीं लड़ेगी चुनाव, DMK से बनते-बनते बात आखिर कहां बिगड़ गई?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एमएनएम चुनाव नहीं लड़ेगी और ना ही कमल हासन ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। हालांकि कमल हासन की एमएनएम स्टालिन की डीएमके को सपोर्ट करेंगे। जानें दोनों के बीच बात क्यों बिगड़ गई?
जानें कैसे और कहां बिगड़ गई बात
बता दें कि MNM और DMK का यह फैसला ऐसे समय हुआ है जब DMK और उसके सहयोगियों ने विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारा तय कर लिया है। कमल हासन ने कहा कि उनकी पार्टी को द्रमुक ने जितनी सीटें दी थीं, वह उससे संतुष्ट नहीं थी और न ही इस बात से संतुष्ट थी कि एमएनएम की बजाय डीएमके के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ना होगा। मंगलवार को सीट बंटवारे पर चर्चा हुई थी, जिसमें DMK ने कमल हासन की MNM को कम सीटें दी और साथ ही कहा कि एमएनएम को DMK के चुनाव चिह्न पर ही लड़ना होगा। यही वजह थी कि बात बिगड़ गई कमल हासन की एमएनएम ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया।
स्टालिन ने कहा-कमल का कैसे शुक्रिया करें
कमल हासन ने कहा, हम खुले तौर पर और साफ-साफ यह ऐलान करते हैं कि MNM 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सीधे तौर पर चुनाव नहीं लड़ेगी और DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन के उम्मीदवारों को बिना किसी शर्त के अपना समर्थन देगी। कमल हासन के इस फैसले पर तमिलनाडु के सीएम और DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि उनका शुक्रिया करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।स्टालिन ने यह भी कहा कि कमल हासन को पूरे तमिलनाडु का दौरा करना चाहिए।
