Israel US Iran War Live Updates:ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर फिर हुआ है हमला, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राजIsrael US Iran War Live Updates:ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर फिर हुआ है हमला, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज

Israel US Iran War Updates : ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर फिर हुआ है हमला, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज

Israel US Iran War Updates: इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच छिड़े युद्ध के 48 घंटे हो चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा है कि ईरान परमाणु संवर्धन चाहता था और हमने उन्हें रास्ते में ही खत्म कर दिया। ईरान के नतान्ज न्यूक्लियर साइट पर हमले के सैटेलाइट तस्वीर सामने आई है।

Israel US Iran War Updates: इजरायल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग फैल चुकी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है। यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे जटिल और सबसे शक्तिशाली सैन्य अभियान है। इस बीच ईरान की ओर से इजरायल को टारगेट करते हुए मिसाइलें लॉन्च की गई हैं। ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप आग-बबूला हो गए हैं। उन्होंने ईरान को कहा है कि इसका अंजाम आपको जल्द पता चल जाएगा।

ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र पर दोबारा हमला

अभी तक यह कहा जा रहा था कि इजरायल और अमेरिका के हमले में इस बार ईरान के परमाणु केंद्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सैटेलाइट तस्वीर सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार भी ईरान के नतान्ज परमाणु संवर्धन केंद्र को हमले में निशाना बनाया गया है। 

New satelite imagery confirms Iran's Natanz nuclear enrichment site STRUCK AGAINTimes & locations of damage shown

ईरान पर हमले की विटकॉफ ने बताई वजह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा, "ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के 'अविभाज्य अधिकार' पर जोर दिया। हमने कहा कि हमारे पास आपको आपके ही रास्ते में DEAD रोकने का अधिकार है! दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि इसी तरह से ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत हुई।

ईरान पर हमले के खिलाफ न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरे लोग

ईरान पर हमले के खिलाफ लोग न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथों में ईरान का झंडा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगों को युद्ध नहीं पैसे की जरूरत है

युद्ध इजरायल की च्वाइस

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक पोस्ट में कहा, "श्री रुबियो ने वह स्वीकार किया जो हम सभी जानते थे: अमेरिका इज़राइल की ओर से एक चुनावी युद्ध में प्रवेश कर चुका है। कभी कोई तथाकथित ईरानी "खतरा" नहीं था। इसलिए अमेरिकी और ईरानी दोनों के रक्तपात की जिम्मेदारी इज़राइल फर्स्टर्स पर है। अमेरिकी लोग बेहतर के हकदार हैं और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।" वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि जब तक ईरान को परमाणु अस्त्रों से हीन नहीं कर देते, तब तक राष्ट्रपति ट्रंप चैन से नहीं बैठेंगे।


Vice President Vance on military operations in Iran: “The President wants to make it clear to the Iranians and to the world that he is not going to rest until he accomplishes that all-important objective of ensuring that Iran can't have a nuclear weapon.”🔥

इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़का दी है। इस बीच NATO के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे ने साफ कहा है कि मिडिल ईस्ट की लड़ाई में NATO अलायंस शामिल नहीं होगा।


मध्य पूर्व में तेजी से बढ़ते तनाव के बीच कतर के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। कतर की वायुसेना ने ईरान से आए दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। कतर के डिफेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि उसकी एयर फोर्स ने ईरान से आ रहे 2 फाइटर एयरक्राफ्ट को सफलतापूर्वक मार गिराया है। कतर के रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन विमानों को कतर की हवाई सीमा में घुसने पर गिरा दिया गया। इसके अलावा, ईरान से लॉन्च की गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों और पांच ड्रोनों को भी कतर के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए। ईरान ने भी दावा किया है कि उसने बीते 24 घंटे में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाया है। 


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि इस समय लड़ाई के ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी हैं, और ये तब तक जारी रहेंगे जब तक हमारे सारे मकसद पूरे नहीं हो जाते। वो दो हफ्ते पहले कुछ कर सकते थे, लेकिन वो वहां तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का बदला लेगा और उन आतंकवादियों को सबसे कड़ी सजा देगा जिन्होंने दुनिया के खिलाफ जंग छेड़ी है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए