दूर होगा LPG संकट! होर्मुज के 'डेथ जोन' से निकला 'Pine Gas' और 'जग वसंत' टैंकर, सामने आई पहली तस्वीर
दूर होगा LPG संकट! होर्मुज के 'डेथ जोन' से निकला 'Pine Gas' और 'जग वसंत' टैंकर, सामने आई पहली तस्वीर
देश में एलपीजी संकट के बीच राहत की खबर है कि भारतीय झंडे वाले दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट के डेथ जोन से बाहर निकल चुके हैं और अब भारतीय नौसेना की निगरानी में वे तटों की ओर बढ़ रहे हैं।
Pine Gas शिप पर 27 भारतीय नाविक
Pine Gas एलपीजी टैंकर पर कुल 27 भारतीय नाविक सवार हैं। यह टैंकर 27 से 28 मार्च के बीच भारतीय तट पर पहुंच सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस टैंकर ईरानी तट के करीब लारक और केशम द्वीप के बीच के रास्ते का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस किया। सूत्रों के मुताबिक होर्मुज क्रॉस करने के बाद ओमान की खाड़ी में दाखिल होते ही वहां मौजूद भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने इस टैंकर को अपनी निगरानी में ले लिया। अब यह टैंकर भारतीय तटों की ओर बढ़ रहा है।

पाइन गैस के साथ जग वसंत ने भी होर्मुज क्रॉस किया
Pine Gas के साथ ही एक और जहाज 'जग वसंत' भी होर्मुज स्ट्रेट को क्रॉस कर चुका है। इन दोनों एलपीजी टैंकर्स से करीब 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी की खेप भारत पहुंच रही है। इस जहाज के विजुल्स भी सामने आए हैं जिसमें इस टैंकर सो युद्धग्रस्त क्षेत्र से सफलतापूर्व निकलते देखा जा सकता है।
28 फरवरी के बाद होर्मुज से सीमित आवाजाही
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद से होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद है। ईरान ने चेतावनी दी थी कि इससे गुजरने वाले जहाजों को उसकी इजाजत लेनी होगी। वहीं इस दौरान इस इलाके में कई जहाजों पर हमले हुए और काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। बता दें कि भारत अपनी एलपीजी की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आयात करता है। Pine Gas एलपीजी टैंकर के सुरक्षित निकलने से काफी राहत मिली है।