क्या Mathematics के पेपर में CBSE से हुई बड़ी चूक? वायरल दावा आपको भी कर देगा हैरान
क्या Mathematics के पेपर में CBSE से हुई बड़ी चूक? वायरल दावा आपको भी कर देगा हैरान
सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हों और उन सभी में से कुछ वायरल न होता हो। हर दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर वायरल होता है और कई बार तो एक ही वीडियो इतना ज्यादा वायरल होता है कि हर कुछ देर में फीड पर वो नजर आ जाता है। ऐसे वीडियो अकसर ट्रोलिंग से जुड़े होते हैं और अभी भी एक वीडियो जो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है, वो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में लोग CBSE को ट्रोल कर रहे हैं। CBSE के मैथ के पेपर के QR कोड को लेकर यह सब हो रहा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं मगर इस मामले में CBSE की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जैसे ही कोई बयान आएगा, हम आपको अपडेट करेंगे मगर तब तक आपको यह बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है जो इतना ज्यादा वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक पेपर नजर आता है जो Mathematics का है। अब पेपर में ऊपर एक QR कोड होता है और वीडियो के वायरल होने का सारा कारण वो QR कोड ही है। दरअसल इस QR कोड को स्कैन पर कुछ ऐसा खुल जो लोगों को हैरान कर रहा है और आप भी हैरान होंगे। दरअसल लोगों ने जब उस QR कोड को खोला तो यूट्यूब पर एक वीडियो खूल रहा है जो Rickroll का है। यह हमारा नहीं बल्कि लोगों का दावा है और इसी वजह से लोग वीडियो बना रहे हैं और CBSE को ट्रोल कर रहे हैं। वैसे इस QR कोड के मामले को लेकर CBSE की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Netajinonsense1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन, इंडिया ने मैथ्स के क्वेश्चन पेपर पर Youtube QR कोड प्रिंट करके 2.5 मिलियन स्टूडेंट्स को रिकरोल कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। आपको बता दें कि इस वीडियो को बहुत सारे दूसरे लोगों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक शख्स ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें Applied Mathematics का पेपर है और ऐसे ही वीडियो खूल रहा है
सभी तरह के वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अच्छा है पेटीएम से पैसे नहीं काटे। दूसरे यूजर ने लिखा- मोगैंबो खुश हुआ। तीसर यूजर ने लिखा- बेवकूफ बना दिया। चौथे यूजर ने लिखा- ऐसा नहीं हो सकता है। आपको बता दें कि कई सारे लोगों ने इस गलत भी बताया तो कुछ लोगों ने उन्हें रिप्लाई देते हुए बताया कि ऐसा सच में हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। जीआई न्यूज़ किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
