ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका

 

ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका



                               सांकेतिक फोटो।

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग बढ़ती जा रही है। ईरान ने अमेरिकी और इजरायली हमलों के जवाब में करीब सभी सभी खाड़ी देशों को निशाना बनाया है और वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल व ड्रोन से स्ट्राइक की है। अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर हमला कर दिया है। डराने वाली बात ये है कि तुर्की में नाटो के इस बेस पर बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका है। इस हमले ने जंग के और घातक होने का खतरा बढ़ा दिया है।

50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान

ईरान इंतकाम के जुनून में सब कुछ भूल चुका है, वो बस अमेरिका और इजरायल से खामेनेई की मौत का बदला लेना चाहता है। इसके लिए वो लगातार हमले कर रहा है। अब ईरान ने तुर्की में NATO के बेस को निशाना बनाया है। ईरान ने तुर्की में नाटो के इंसिरलिक एयर बेस पर अटैक किया है। हमले के बाद ब्लास्ट और सायरन की आवाजें सुनाई दीं। जानकारी के मुताबिक इस अटैक को इंटरसेप्ट  कर लिया गया। NATO के बेस पर अमेरिका के 50 न्यूक्लियर बम होने का अनुमान है। NATO समझौते के तहत अमेरिका ने यहां परमाणु बम  स्टोर किए गए हैं जिसको ईरान ने निशाना बनाया है।



जंग और ज्यादा भीषण हुई

अब मिडिल ईस्ट की जंग और ज्यादा भीषण हो गई है। ईरान खाड़ी देशों पर लगातार अटैक कर रहा है। इराक में फ्रांस के बेस पर अटैक किया है। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका भी नॉन स्टॉप हमले कर रहा है। तेहरान पर लगातार एयर स्ट्राइक की जा रही है। लेबनान पर भी इजरायल लगातार बम बरसा रहा है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए