UAE से आज आएंगी SpiceJet की 8 स्पेशल फ्लाइट्स, कुवैत के होटल में फंसे 300 भारतीय

 

UAE से आज आएंगी SpiceJet की 8 स्पेशल फ्लाइट्स, कुवैत के होटल में फंसे 300 भारतीय


स्पाइसजेट आज यूएई से फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए 8 विशेष उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं।

खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए निजी विमानन कंपनी SpiceJet ने अपनी कोशिशें को तेज दी हैं। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह आज 4 मार्च को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 8 विशेष उड़ानों का संचालन करेगी।

प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ान संचालन बाधित हुआ है। इन 8 विशेष उड़ानों के जरिए यूएई के फुजैराह से भारत के विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए सेवा प्रदान की जा रही है-

  1. दिल्ली के लिए 4 विशेष उड़ानें संचालित
  2. मुंबई के लिए 4 उड़ानें संचालित
  3. कोच्चि के लिए 1 उड़ान संचालित 

इससे पहले एयरलाइन ने 3 मार्च को 4 विशेष उड़ानें संचालित कीं। स्पाइसजेट 4 मार्च से अपनी निर्धारित फुजैरा-दिल्ली और फुजैरा-मुंबई उड़ानें बहाल कर देगी। 

कुवैत में फंसे 300 भारतीय नागरिक

वही , कुवैत में लगभग 300 भारतीय नागरिक फंस गए हैं। ये सभी फिलहाल कुवैत के होटल क्राउन प्लाजा में ठहरे हुए हैं, लेकिन वहां की स्थिति अब गंभीर होती जा रही है। फंसे हुए कल्पेश संजय राठी का कहना है कि न तो होटल प्रबंधन उनकी मदद कर रहा है और न ही कुवैत सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन मिल रहा है। इन 300 नागरिकों में से अधिकांश लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। ये यात्री किसी काम या ट्रांजिट के सिलसिले में वहां पहुंचे थे। होटल में फंसे भारतीयों ने भारत सरकार और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए