जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत, 20 घायल

 

जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर के रामनगर इलाके में बस हादसा, 15 लोगों की मौत, 20 घायल


Edited by : Pratik Sahu


जम्मू के रामनगर इलाके में हुए इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से बात की और राहत-बचाव के कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया।


ऊधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।  हादसे के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। 

खतरनाक मोड़ पर हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे से घायलों को बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन दल भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को सुरक्षित निकालने तथा स्थल को खाली कराने का अभियान तेज कर दिया। 

घायलों में कई की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मलबे से कुल 15 शव बरामद किए गए जबकि 20 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें से कई की हालत ''गंभीर'' बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी। 


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा-'अभी-अभी, उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात हुई। मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।'

उन्होंने आगे लिखा,'बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें काफी लोगों के हताहत होने की आशंका है। हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ, राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं। '

लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा ने हादसे पर शोक जताया

लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ए्क्स पर लिखा-'ऊधमपुर में हुआ दुखद सड़क हादसा दिल दहला देने वाला है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।'

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए