इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट

 

इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट


Edited by : Pratik Sahu



अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान में 34 साल बाद पहली बार बातचीत शुरू होने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा, "इजरायल और लेबनान में थोड़ी सांस लेने की जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं।


Israel Lebanon Peace Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान में 34 साल बाद पहली बार बातचीत शुरू होने का दावा किया है। ट्रंप ने कहा, "इजरायल और लेबनान में थोड़ी सांस लेने की जगह बनाने की कोशिश कर रहा हूं। दोनों देशों के नेताओं में बातचीत किए लगभग 34 साल हो गए हैं। बहुत लंबा समय हो चुका है। अब यह वार्ता कल होने जा रही है। अच्छी बात है। "

इजरायल-लेबनान में भी होगा सीजफायर

डोनाल्ड ट्रंप की इस पोस्ट ने अब इजरायल और लेबनान के बीच भी सीजफायर होने की उम्मीद जगा दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के नेताओं के बीच कल यानी शुक्रवार को 34 साल में पहली बार शांति वार्ता होने जा रही है। ट्रंप ने इसे अच्छा संकेत बताया है। ट्रंप अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है। इससे इजरायल और लेबनान में भी आने वाले दिनों में जंग थमने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिहलाहल इजरायल और लेबनान में जंग जारी है। इजरायली सेना लगातार लेबनान में हिजबुल्लाह आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बना रही है। वहीं हिजबुल्लाह भी इजरायल पर जवाबी रॉकेट हमले कर रहा है। 

ईरान-अमेरिका में सीजफायर के बाद भी इजरायल-लेबनान में जारी है जंग

ईरान और अमेरिका के बीच 2 हफ्तों तक सीजफायर जारी होने के बावजूद इजरायल और हिजबुल्लाह ने एक दूसरे पर हमले करना जारी रखा है। हालांकि ईरान ने इसे सीजफायर ऐलान के पहले दिन ही इजरायल द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन करार दिया था। ईरान ने कहा था कि ट्रंप द्वारा घोषित सीजफायर में लेबनान भी शामिल है। मगर ईरान और बाद में अमेरिका ने भी लेबनान और इजरायल के मुद्दे को अलग बताते हुए इसे ईरान-अमेरिका सीजफायर में शामिल करने से मना कर दिया था। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए