99 साल की उम्र में पूर्व मंत्री वोट डालने निकले तो PM मोदी ने यूं की तारीफ, जानें क्या कहा

 

99 साल की उम्र में पूर्व मंत्री वोट डालने निकले तो PM मोदी ने यूं की तारीफ, जानें क्या कहा


Edited by : Pratik Sahu



Dr HV Hande Voting: पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की सरकार में दो बार स्वास्थ्य मंत्री रहे Dr. H. V. Hande, जब 99 साल की उम्र में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो PM मोदी ने युवाओं से उनसे सीख लेने की अपील की।


Tamil Nadu Election Voting: तमिलनाडु में आज (गुरुवार को) विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है और इसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान, पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन के कैबिनेट के मंत्री रहे Dr. H. V. Hande भी पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। जब 99 साल की उम्र में उन्होंने अपना वोट डाला तो PM मोदी भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। जानें PM मोदी ने उनकी प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या लिखा।

PM ने युवाओं से किया सीख लेने का आह्वान

PM मोदी ने Dr. H. V. Hande के पोस्ट को Repost करते हुए लिखा, 'एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश! मुझे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा युवा मतदान करेंगे और हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।'

पूर्व मंत्री ने 99 साल की उम्र में डाला वोट

दरअसल, Dr. H. V. Hande ने मतदान करने के बाद फोटो में अपनी उंगली पर लगा निशान दिखाते हुए एक्स पर पोस्ट किया था और उसमें लिखा था, '99 साल की उम्र में, मैंने अपने देश को अपनी आवाज हासिल करते देखा है और आज मैंने भी अपनी आवाज का इस्तेमाल किया। मैंने पहली बार 1946 में मेडिकल स्टूडेंट के रूप में मतदान किया था। वोटिंग करना केवल एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह हमारे भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। आपका एक वोट मायने रखता है। बाहर निकलें। खड़े हों। अपनी गिनती करवाएं।'

MGR सरकार में दो बार रहे थे स्वास्थ्य मंत्री

गौरतलब है कि Dr. H. V. Hande एक जमाने में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वह तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन की कैबिनेट का हिस्सा थे। वह Dr. BC Roy अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं, जो भारत का सर्वोच्च चिकित्सा सम्मान है। वह कम्ब रामायणम् का अंग्रेजी गद्य में अनुवाद कर चुके हैं। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जब आज वोट डालने पहुंचे तो कई युवाओं की प्रेरण बन गए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए