AAP को बड़ा झटका, राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को दी मंजूरी

 Edited by : Pratik Sahu


केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने 7 सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी दे दी है।


नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के बीजेपी में विलय को मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा के सभापति ने इस विलय को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इससे केजरीवाल की पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

राघव चड्ढा ने आगे  कहा-" मेरे पास तीन ऑप्शन थे- पहला ये था कि राजनीति छोड़ दूं, दूसरा ऑप्शन था कि इसी पार्टी के अंदर रहकर इसमें सुधार की कोशिश करूं और तीसरा ये था कि अपनी ऊर्जा का उपयोग दूसरी पार्टी के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति के लिए करूं। हम कुल 7 सांसदों ने फैसला लिया था कि हम इस राजनीतिक दल को छोड़ दें। मैं आप सभी की समस्याओं को और अधिक मेहनत के साथ उठाऊंगा और उसके निवारण पर भी काम कर पाऊंगा।"

 वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे क्या कारण है उस बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा-'मैं अपने करियर को बनाने के लिए नहीं बल्कि करियर छोड़कर राजनीति में आया था। लेकिन अब इस पार्टी में काम करने से रोका जाता है।  आम आदमी पार्टी अब उन लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है जो कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगा कि मैं एक सही आदमी हूं जो कि गलत पार्टी में काम कर रहा हूं।"



आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की कुल संख्या 113 हो गई है। जिनमें राष्ट्रपति की तरफ से 5 मनोनीत सदस्य हैं। बीजेपी में जो कुल सात सांसद शामिल हुए हैं उनके नाम राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए