राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, भड़के संजय सिंह; बोले-'पंजाब में शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस'

 

राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी, भड़के संजय सिंह; बोले-'पंजाब में शुरू हुआ ऑपरेशन लोटस'


Edited by : Pratik Sahu




आम आदमी पार्टी में टूट हुई है। राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने साथ 6 राज्यसभा सांसदों के होने का दावा किया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है। पार्टी में हुई इस टूट को लेकर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का पंजाब में ऑपरेशन लोटस शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि AAP के बागी सांसदों को पंजाब माफ नहीं करेगा। सिंह ने कहा कि आदमी पार्टी के सांसदों को तोड़ा गया है। संजय सिंह की यह प्रतिक्रिया तब सामने आई है जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। 

राघव चड्ढा ने क्या कहा?

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।" इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जिस AAP को ''मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है। पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह घोषणा करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।"

संजय सिंह क्या बोले?

राघव चड्ढा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है। आज राज्यसभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वो भाजपा में चले गए। इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है।"


'ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है'

संजय सिंह ने इस दौरान यह भी कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए