आगे आगे देखिए होता है क्या', AAP के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
Edited by : Pratik Sahu
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी और तीन सांसदों ने भाजपा ज्वाइन कर लिया। अब भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, आगे आगे देखिए होता है क्या...
आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी और सातों सांसदों ने सामूहिक तौर पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद आप के लिए और एक तगड़ा झटका था जब पार्टी छोड़ने वाले सांसदों में से तीन ने तुरंत ही बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया, और चार ने लिखित रूप से इसके संकेत दिए। आम आदमी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदं में राघव चड्ढा,संदीप पाठक,स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे सांसद शामिल हैं। आप सांसदों के इस तरह से पार्टी छोड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है।
पश्चिम बंगाल के बारानगर में रोड शो शो के दौरान आप के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है। 'आगे आगे देखिए होता है क्या'।”
आप और भाजपा में बयानबाजी तेज
आप के राज्यसभा सांसदों के भाजपा ज्वाइन करने के बाद सियासत चरम पर है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेता लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमले कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी जहां भाजपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रही है तो वहीं भाजपा आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले आम आदमी पार्टी में इतनी बड़ी फूट को कई तरह के सियासी समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि पंजाब में अभी आप की सरकार है।
राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान, मांगा समय
राष्ट्रपति से मिलेंगे भगवंत मान, मांगा समय
आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। पंजाब के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल (Recall) करने संबंधी अपना पक्ष भी रखेंगे।
