AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद

 

AAP संसदीय दल में टूट! राघव चड्ढा ने छोड़ी पार्टी, बोले- हमारे साथ पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद


Edited by : Pratik Sahu



Raghav Chadha ने दावा किया है कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हैं और उन्होंने बीजेपी में विलय कर लिया है। जानें AAP छोड़ने के साथ ही राघव चड्ढा ने क्या-क्या कहा।


आम आदमी पार्टी में बहुत बड़ी बगावत हो गई है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा किया उनके साथ AAP के 7 सांसद हैं जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है। जब राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके साथ मंच पर 2 अन्य सांसद- संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी नजर आए। राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सिद्धांतों से भटक गई है और इसी वजह से दो-तिहाई सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

AAP के 7 सांसदों ने विलय के लिए किए हस्ताक्षर- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'आज भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के माननीय अध्यक्ष को सौंपा गया था। मैंने, दो अन्य सांसदों के साथ, व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षरित दस्तावेज सौंपे हैं।'

मैंने अपना खून-पसीना दिया लेकिन AAP सिद्धांतों से भटकी- राघव

राघव चड्ढा ने कहा, 'जिस आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल सिद्धांतों से भटक गई है। अब यह पार्टी राष्ट्रहित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ साल से मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूं और जनता के करीब आ रहा हूं।'

BJP में AAP के दो-तिहाई सासंदों का विलय- राघव

संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, सांसद राघव चड्ढा ने कहा था, 'हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए BJP में विलय कर लेंगे।'

हरभजन सिंह समेत 4 सांसद भी राघव चड्ढा के साथ

राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई से ज्यादा सांसद उनके पास हैं। उनके साथ में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं। वहीं, संदीप पाठक ने कहा कि मैंने कभी खुद को आगे नहीं किया। हमेशा आम आदमी पार्टी को आगे किया। अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। देश में लाखों पार्टी कार्यकर्ता हैं जो आम आदमी पार्टी को आगे रखते हैं। लेकिन पार्टी अपने सिद्धांतों से भटक गए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए