आशा भोसले के वो एवरग्रीन गाने, जिन पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं लोग, आज भी दिलों पर करते हैं राज

 

आशा भोसले के वो एवरग्रीन गाने, जिन पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं लोग, आज भी दिलों पर करते हैं राज


Edited by : Pratik Sahu


मशहूर सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में गाने गाकर नया रिकॉर्ड बनाया था।


आशा भोसले भारत की सबसे मशहूर गायिकाओं में से एक हैं, जो दशकों तक गाए गए अपने यादगार गानों के लिए याद की जाएगी। उनकी आवाज ने हिंदी सिनेमा के रोमांटिक और इमोशनल गानों में जान डाल दी थी। उनके कुछ सबसे यादगार गानों में 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' और 'इन आंखों की मस्ती' जैसे क्लासिक गाने शामिल हैं। ये गाने आज भी सदाबहार हैं और सभी पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों द्वारा आज भी पसंद किए जाते हैं। उनकी प्यारी आवाज, एनर्जी और अलग-अलग संगीत शैलियों में ढल जाने की कला ने उन्हें भारतीय संगीत जगत में एक महान हस्ती बना दिया है।

1. पिया तू अब तो आजा

1971 में रिलीज हुई 'कारवां' फिल्म का एक बोल्ड और आइकॉनिक गाना है। 'पिया तू अब तो आजा'की लाइन 'मोनिका, ओह माय डार्लिंग' आज भी हर किसी की जुबां पर है।

2. दम मारो दम

'हरे रामा हरे कृष्णा' फिल्म का ये बेहतरीन गाना, जिसका बाद में बॉलीवुड में रीमेक भी बना है। 70 के दशक में रिलीज हुआ यह गाना आज भी लोगों को पसंदीदा है।

3. चुरा लिया है तुमने जो दिल को

'यादों की बारात' फिल्म का सबसे पॉपुलर रोमांटिक क्लासिक गाना 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' सुन कोई भी उनकी आवाज का दीवान हो जाएगा। यह बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है।

4. इन आंखों की मस्ती

'उमराव जान' का हर गाना बहुत ही बेहतरीन है, लेकिन 'इन आंखों की मस्ती' की बात ही अलग है। इस गाने के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड मिला था।

5. ये मेरा दिल

'डॉन' का एक स्टाइलिश और एनर्जेटिक गाना, जो लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हम बात करे रहे हैं, 'ये मेरा दिल' गाने की, जिसके बाद में कई मॉडर्न रीमिक्स बने, लेकिन इसका ओरिजिनल वर्शन आज भी आइकॉनिक है।

6. दिल चीज क्या है

'उमराव जान' फिल्म का एक रूहानी गाना, जिसमें उनकी भावपूर्ण शास्त्रीय गायकी की झलक मिलती है। 'दिल चीज क्या है' आशा भोसले के एवरग्रीन गानों में से एक है, जो लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं।

7. ओ हसीना जुल्फों वाली

'तीसरी मंजिल' फिल्म का एक मजेदार और खूबसूरत गाना, जिसकी हर लाइन में प्यार झलकता है। यह आज भी पार्टियों में खूब पसंद किया जाता है।

8. मेरा कुछ सामान

1987 में आई 'इजाजत' फिल्म का इमोशनल गाना 'मेरा कुछ सामान', उस वक्त दिल टूटे आशिकों का सहारा था। यह गाना उनकी आवाज की गहराई को दिखाता है।

9. राधा कैसे न जले

'लगान' फिल्म का एक सुरीला गाना, जिसमें लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत का खूबसूरत मेल है।

10. आओ हुजूर तुमको

'किस्मत' फिल्म का एक स्टाइलिश कैबरे गाना, जो उनकी ग्लैमरस गायकी के अंदाज को पेश करता है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए