'अमेरिका-इजरायल के लिए होर्मुज कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं आएगा वापस', ईरानी नौसेना ने खाई कसम

 

'अमेरिका-इजरायल के लिए होर्मुज कभी भी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं आएगा वापस', ईरानी नौसेना ने खाई कसम


Edited by : Pratik Sahu


ईरानी नौसेना ने ट्रंप के हालिया बयान पर पलटवार किया है। ईरानी नौसेना ने होर्मुज के मुद्दे पर अमेरिका और इजरायल को युद्ध के क्षेत्र पर घेर लिया है। इसको लेकर ईरानी नौसेना ने कसम भी खा ली है।


मिडिल ईस्ट बारूद की आग में झुलस रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच पिछले 38 दिन से जंग छिड़ी हुई है। ईरानी नौसेना ने अमेरिका और इजरायल को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि जंग के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपरिवर्तनीय परिवर्तन हुए हैं। यह अपनी पूर्व स्थिति में अब कभी वापस नहीं आएगा। ईरानी नौसेना ने कसम खाते हुए कहा कि दुश्मन देशों यानी अमेरिका और इजरायल के लिए होर्मुज अब कभी भी पुरानी स्थिति में नहीं रहेगा। 

बाहरी शक्तियां नहीं तय कर सकती शर्तें

यह जानकारी ईरानी सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी ने रविवार को दी। प्रेस टीवी के अनुसार, ईरानी नौसेना की कमान ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर जोर दिया है। अमेरिका के नेतृत्व वाली बाहरी शक्तियां अब ईरान के तत्काल समुद्री वातावरण में शर्तें तय नहीं कर सकती हैं या अनियंत्रित प्रभाव नहीं डाल सकती हैं। 

एक नई व्यवस्था की चल रही तैयारी

प्रेस टीवी के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने एक्स पर एक पोस्ट में ये टिप्पणियां कीं हैं। साथ ही भी बताया कि फारस की खाड़ी में एक नई व्यवस्था के लिए ईरानी अधिकारियों की घोषित योजना की तैयारियां चल रही हैं।

ट्रंप के बयान का ईरानी नौसेना ने किया पलटवार

आईआरजीसी की नौसेना कमान का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान को लेकर आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखना जारी रखता है तो उस पर कहर बरपाया जाएगा।

बाकी देशों के लिए खुला है ये मार्ग

प्रेस टीवी के अनुसार, युद्ध के बीच इस समुद्री मार्ग पर ईरान की पकड़ बनी हुई है। इसलिए ईरान के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगियों से जुड़े जहाजों को छोड़कर बाकी सभी देशों के लिए खुला हुआ है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए