दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, चलती कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जले

 Edited by : Pratik Sahu


मृतक वैष्णों देवी से दर्शन कर कोटा लौट रहे थे। अलवर में उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई। जान गंवाने वालों में तीन महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल है।


अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलती कार में आग लगने से कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। वहीं, कार चालक गंभीर रुप से झुलस गया। डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रात एक बजे मौजपुर के पास दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और पूरी कार चंद मिनटों में आग का गोला बन गई। कार में सवार एमपी के श्योपुर निवासी तीन महिला, एक बच्ची व एक पुरुष सहित पांच लोग जिंदा जल गये। हादसा पिलर नम्बर 115/300 पर हुआ।

कार चालक एमपी के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे में कार चालक विनोद कुमार मेहर 80 प्रतिशत झुलस गया। वहीं, राहगीरों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना मिलते ही गश्त कर रही लक्ष्मणगढ पुलिस थाने का जाप्ता और एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुंचे और दमकल को भी सूचना दी।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

दमकल मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही आग ने पूरी कार को कबाड़ में तब्दील कर दिया। इस बीच दो दमकल मौके पर पहुंचीं और कार में लगी आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में ही डीएसपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने हादसे में 80 प्रतिशत झुलसे कार चालक को इलाज के लिये पिनान के सीएचसी में भिजवाया। ड्राइवर की हालत नाजुक होने पर आगामी इलाज के लिये अलवर रेफर कर दिया गया। बाद में कार चालक को इलाज के लिये अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हादसे में झुसले लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए