बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, "मुझे किसी पद की लालसा नहीं, केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं"

 

बंगाल में पहले फेज की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, "मुझे किसी पद की लालसा नहीं, केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं"


Edited by : Pratik Sahu


पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तक हुए मतदान से संकेत मिलता है कि टीएमसी जीत की स्थिति में है।


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ट वोट पड़े हैं। पहले चरण में शाम 5:00 बजे तक लगभग 90 फीसदी मतदान हुआ है। पहले फेज के मतदान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि मतदान के शुरुआती रुझान तृणमूल कांग्रेस (TMC) की बड़ी जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा का अंत चाहती हूं: ममता

ममता बनर्जी ने कहा, "मैं लोगों के मन को जितना समझ पाई हूं, उसके हिसाब से अभी तक हुए मतदान को देखते हुए यह कह सकती हूं कि हम पहले से ही जीत की स्थिति में हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में भाजपा सरकार का अंत चाहती हूं।" कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित रैली में ममता ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली (केंद्र की सत्ता) पर विजय हासिल करेंगी।

पहले चरण के मतदान पर सुवेंदु अधिकारी का बयान

वहीं, पश्चिम बंगाल के पहले चरण के मतदान में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुवेंदु अधिकारी का कहना है, "चुनाव आयोग सफल रहा, शांतिपूर्ण चुनाव हुआ। मेरी जानकारी में 90 फीसदी वोटिंग हुई। हम पहले फेज में 125 सीट जीतेंगे। मुस्लिम वोट तो पहले ही कंसोलिडेट हो गया था, लेकिन नतीजों के बाद देखना कि 85 फीसदी हिंदू आपको बीजेपी के साथ दिखेगा। दूसरा फेज हमारे लिए मुश्किल नहीं है। बस गुंडागर्दी को काबू करना होगा।"

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए