भारत लाया जा रहा है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा

 

भारत लाया जा रहा है मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान, शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा


Edited by : Pratik Sahu


मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान को भारत लाया जा रहा है। कुख्यात गैंगस्टर गैंगस्टर साहिल चौहान NIA का भी वांटेड है और विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोपी है।


भारत ने कानून एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर के भारत लाया जा रहा है। वह शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही साहिल चौहान को हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी। 

कौन है साहिल चौहान?

आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान केंद्रीय एजेंसी NIA का भी वांटेड है। साहिल चौहान आरोपी हरियाणा की जेल में बन्द कौशल चौधरी गैंग का गैंगस्टर है। उसके ऊपर विदेशी धरती से कई कांट्रेक्ट किलिंग करवाने का आरोप है। हाल ही में सेंट्रल एजेंसियों और हरियाणा पुलिस ने साहिल चौहान  को विदेश में गिरफ्तार करवाया था। अब उसे विदेश से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट लाया जा रहा है।

कई गंभीर अपराध को अंजाम देने का आरोप

गैंगस्टर साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था। जानकारी के अनुसार, वह थाईलैंड में छिपा हुआ था जहां से पकड़ कर उसे वापस भारत लाया जा रहा है। साहिल पर विदेश से कई गंभीर अपराध को अंजाम देने का आरोप है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से भारत की एजेंसियों विभिन्न देशों से कई मोस्ट वांटेड अपराधियों को डिपोर्ट किया है। अब इस लिस्ट में साहिल चौहान का नाम भी जुड़ने जा रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए