दिल्ली: एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ कुख्यात मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा', क्राइम कुंडली जानकर होंगे हैरान

 

दिल्ली: एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार हुआ कुख्यात मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा', क्राइम कुंडली जानकर होंगे हैरान


Edited by : Pratik Sahu


दिल्ली के कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसपर हत्या सहित कई बड़े अपराध के आरोप हैं। जानें उसकी पूरी क्राइम कुंडली...


दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक फरार कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" को धर दबोचा है। गंजा पर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी सहित 75 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस के साथ गंजा की बदरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" एक अत्यंत शातिर एवं दुस्साहसी अपराधी है, जो दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रहा है। इसके अतिरिक्त, यह आरोपी सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी संलिप्त रहा है।


नासिर एवं दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य

दिल्ली पुलिस ने बताया, मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" नासिर एवं दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से क्षेत्र में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अपराधों को अंजाम देकर वह फरार हो जाता था। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए STF टीम ने संदिग्ध आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो अपराधी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस तरह से जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" घायल हो गया। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके से हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की सतर्कता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिणाम है। इस सफलता से क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी। दिल्ली पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए