बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'
बिहार से दिल्ली पहुंचकर CM नीतीश ने दिया पहला बयान, बोले- '20 साल तक वहां रहे हैं, अब यहां भी काम करेंगे...'
क्या बोले सीएम नीतीश?
जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अपने दिल्ली आवास पर पहुंच गए। इस दौरान उनके साथ संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार दिल्ली स्थित घर पर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करने के लिए बाहर की तरफ आए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा- "20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं। अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहां।"
बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा- विजय चौधरी
बिहार के अगले सीएम की चर्चा के बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा- 2 चीज पक्की हैं, बिहार में सरकार NDA की होगी और सरकार नीतीश जी के बताए रास्ते पर ही चलेगी। 20 साल से बिहार नीतीश कुमार के मॉडल पर चला है। बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल चलेगा। नीतीश मॉडल पर बिहार ने जो ऊंचाई हासिल की है कि दूसरे प्रदेश के लोग भी उसका अनुसरण करते हैं, हम उसी को लेकर चलेंगे। नीतीश कुमार की विरासत को लेकर ही हमें चलना है। उन्होंने नीतीश कुमार के बेटे को लेकर कहा- "निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं।"
