केदरानाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस: IRCTC पर कैसे करें टिकट बुक? जानें किराया और रूट

 

केदरानाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस: IRCTC पर कैसे करें टिकट बुक? जानें किराया और रूट


Edited by : Pratik Sahu



चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के बीच केदरानाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की टिकट बुकिंग आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी।


Kedarnath helicopter booking: केदारानाथ यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर है। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इस कड़ी में केदरानाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं केदारनाथ धाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग  आज (11 अप्रैल ) दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

कब से कब तक हो सकेगी यात्रा

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही की जा सकेगी। यह बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए मान्य होगी। टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। टिकट बुकिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखना है कि एक आईडी पर अधिकतम 6 टिकट ही बुक कराए जा सकते हैं।

कैसे बुक करें टिकट?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं। इस वेबसाइट पर बुक टिकट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद मिल दिशा निर्देशों का पालन करें। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जानेवाले श्रद्दालुओं के लिए उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन करना भी जरूरी है। इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर IRCTC के heliyatra.irctc.co.in पर आप लॉग इन कर हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं।

क्या होगा किराया?

बता दें कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस तीन जगह गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होती हैं। वहीं किराए की बात करें तो गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया (दोनों तरफ का) लगभग 12,762 रुपये है, फाटा से केदरानाथ का किराया 10,164 और सिरसी से केदारनाथ का किराया 6,390 रुपये है।

साइबर ठगी को लेकर अलर्ट

वहीं प्रशासन ने श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट किया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालु फर्जी वेबसाइट, व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया ऑफर्स के जरिए होनेवाली धोखाधड़ी को लेकर सतर्क रहें। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसलिए केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही बुकिंग करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए