LPG संकट: बिना कनेक्शन एजेंसी से खरीद सकेंगे ये गैस सिलेंडर, करना होगा ये काम, जानें कीमत
LPG संकट: बिना कनेक्शन एजेंसी से खरीद सकेंगे ये गैस सिलेंडर, करना होगा ये काम, जानें कीमत
स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूर और अस्थायी कामगार जिनके पास अमूमन गैस कनेक्शन नहीं होता है, उनके लिए सरकार की यह पहल बड़ी राहत लेकर आई है। उनके लिए यह एक किफायती और आसान विकल्प साबित होगा।
स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूरों को मिलेगी बड़ी राहत
खबर के मुताबिक, यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जो किराए के मकानों में रहते हैं- जैसे स्टूडेंट्स, प्रवासी मजदूर और अस्थायी कामगार। अब तक गैस कनेक्शन न होने के कारण इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। एलपीजी संकट से पहले ये लोग ब्लैक में सिलेंडर खरीदते थे, जो 100-200 रुपये महंगा मिलता था। लेकिन हाल के समय में किल्लत बढ़ने के बाद यही सिलेंडर 6,000 से 7,000 रुपये तक पहुंच गया, जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना लगभग नामुमकिन हो गया।
15–20 दिनों तक चल सकता है एक सिलेंडर
ऐसे में मिनी FTL सिलेंडर एक किफायती और आसान विकल्प बनकर सामने आया है। एक सिलेंडर करीब 15–20 दिनों तक चल सकता है, जिससे दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं। सरकार की यह पहल खासकर उन लोगों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है, जो गैस संकट के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।
आम लोग हो रहे परेशान
देशभर में गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। लोगों ने एजेंसी पर कालाबाजारी करने के भी आरोप लगाए हैं। इधर, सरकार लगातार कह रही है कि देश में एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोल-डीजल आदि की कोई कमी नहीं है। हमारे पास बड़ी मात्रा में रिजर्व है और भारतीय तटों पर जहाज भी लाने की कोशिशें जारी हैं। ईरान युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर कई जहाज फंसे हुए हैं।
