दिल्ली-NCR समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप से हिल गई धरती, जानें कितनी थी तीव्रता

 

दिल्ली-NCR समेत भारत के कई राज्यों में भूकंप से हिल गई धरती, जानें कितनी थी तीव्रता


Edited by : Pratik Sahu


दिल्ली-NCR समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में शुक्रवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में धरती हिल उठी है। आइए जानते हैं कि कितनी थी इस भूकंप की तीव्रता।


भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। कई जगहों पर भूकंप के कारण हजारों लोगों की जान भी गई है। ऐसे में सभी के मन में भूकंप को लेकर डर बैठा रहता है। इस बीच अब शुक्रवार की रात को दिल्ली एनसीआर समेत भारत के विभिन्न प्रदेशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जिसने लोगों को डराकर रख दिया है। भूकंप के ये झटके जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का केंद्र कहां था और इसकी तीव्रता कितनी थी।

कितनी थी तीव्रता-कहां था केंद्र?

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के साथ ही भूकंप के झटके कश्मीर के भी विभिन्न हिस्सों में महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट में भी भूकंप के झटके लगे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आए इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में बताया जा रहा है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई है। भूकंप धरती के 175 किलोमीटर की गहराई में आया है।

भूकंर से डर गए लोग

कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटकों के बाद लोगों के बीच चिंता की लहर दौर गई है। हालांकि, अब तक भूकंप के कारण किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट में रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। तो वहीं, यूपी के नोएडा में कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए।

क्यों आते हैं भूकंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भूकंप आने का कारण मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। इसके कारण जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसके कारण धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए