PM मोदी ने पुडुचेरी में चुनाव प्रचार को दी धार, NDA नेताओं के साथ किया रोड शो; देखने को उमड़ी भीड़
PM मोदी ने पुडुचेरी में चुनाव प्रचार को दी धार, NDA नेताओं के साथ किया रोड शो; देखने को उमड़ी भीड़
Narendra Modi Puducherry Roadshow: पीएम मोदी ने पुडुचेरी में रोड शो करके NDA के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान, बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए आए। PM मोदी के साथ रोड शो में NDA के कई नेता भी दिखाई दिए।
PM मोदी ने किया NDA को समर्थन का आग्रह
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पुडुचेरी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वहां से वे अजंता सिग्नल जंक्शन पहुंचे। यहीं से उनका रोड शो शुरू हुआ। पीएम मोदी का रोड शो अन्ना सलाई में करीब 1.2 किलोमीटर के एरिया से होकर गुजरा। इसके बाद यह कामराज की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। उन्होंने रोड शो के दौरान, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बातचीत की। इस दौरान, उन्होंने NDA का समर्थन करने का आग्रह भी किया।
प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल हुए हजारों लोग
गौरतलब है कि PM मोदी के इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ मौके पर 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। भीड़ के मैनेजमेंट के लिए रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई थी।
पुडुचेरी में 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है BJP
जान लें कि पुडुचेरी में BJP का मुख्य गठबंधन अखिल भारतीय एन. आर. कांग्रेस यानी AINRC के साथ है। 30 सीटों वाली पुडुचेरी की विधानसभा में बीजेपी 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होगा। यहां आगामी 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। यहां NDA के अन्य साथी यानी AINRC ने 16, AIADMK ने 2 और Latchiya Jananayaga Katchi ने 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
