देशवासियों के नाम PM मोदी का संबोधन, बोले- विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचला
देशवासियों के नाम PM मोदी का संबोधन, बोले- विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचला
PM Modi, देशवासियों के नाम संबोधन कर रहे हैं। इसमें वे, Women Reservation Bill के मुद्दे पर अपनी बात देश के सामने रख रहे हैं। जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्या-क्या कहा।
बिल नहीं पास होने पर PM मोदी ने मांगी माफी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया। मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं।'
विपक्ष ने नारी हित का प्रस्ताव गिरा दिया- PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि विपक्ष ने नारी हित का प्रस्ताव गिरा दिया। विपक्ष ने महिलाओं के सपनों को कुचल दिया। मैं देश की महिलाओं से माफी मांगता हूं। नारी सबकुछ भूल जाती हैं लेकिन अपना अपमान नहीं भूलती है। विपक्ष को मैं कहना चाहता हूं कि 21वीं सदी की नारी हर घटना पर नजर रख रही है और सच्चाई भी भली-भांति जान रही है।
महिला आरक्षण बिल पर नहीं मिला विपक्ष का साथ
जान लें कि महिलाओं को आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है और इसका मकसद लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत तक आरक्षण देना है। हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई और बीते शुक्रवार को लोकसभा में इससे जुड़ा संविधान संशोधन बिल पास नहीं हो पाया। विपक्षी दलों ने इस बिल का सपोर्ट नहीं किया है, जिसके चलते दो-तिहाई बहुमत नहीं मिला और बिल खारिज हो गया।
