दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामला: पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SI और ASI सस्पेंड

 

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामला: पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, SI और ASI सस्पेंड


Edited by : Pratik Sahu



दिल्ली विधानसभा में हालही में एक कार बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई थी और इस घटना से प्रदेश में हड़कंप मच गया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है।


नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन हुआ है और एक एसआई और एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट के थे। प्रारंभिक जांच के आधार पर ये फैसला लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

विधानसभा की सुरक्षा में लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर और डीसीपी समेत कई उच्च अधिकारियों ने आज सुरक्षा रिव्यू मीटिंग की थी, जिसके बाद सुरक्षा में बड़ी चूक मानी गई है।

दिल्ली विधानसभा में क्या हुआ था?

दिल्ली विधानसभा में हालही में बैरियर तोड़कर एक गाड़ी विधानसभा में गेट नंबर 2 से घुस गई थी। अज्ञात गाड़ी विधानसभा से भाग भी निकली थी। हालांकि बाद में इस मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गया था और उसकी गाड़ी भी पकड़ ली गई थी। हैरानी की बात ये है कि सुरक्षा चक्र तोड़ने के बाद आरोपी ने विधानसभा स्पीकर की गाड़ी के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज भी रखे थे। 

आरोपी की पहचान सरबजीत के रूप में हुई थी। वह यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था। इस मामले में सरबजीत सहित 3 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जांच में ये बात सामने आई थी कि आरोपी अपने घर से 5 दिन पहले से लापता था और उसके परिवार ने बताया था कि बीमारी की वजह से सरबजीत बेकाबू हो जाता है। 

दिल्ली पुलिस ने भी ये बताया था कि सरबजीत मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि कोर्ट ने आरोपी को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी कि आखिर उसका विधानसभा में घुसने का क्या मकसद था और इस घटना में कोई और शख्स तो शामिल नहीं है। बता दें कि ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए