Iran US War: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने जारी किया अरब सागर में ईरान की कार्गो शिप को सीज करने वाला VIDEO, टूटा सीजफायर


Edited by : Pratik Sahu


Iran-US War: अरब सागर में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर टूट गया है। अमेरिका के सेंटकॉम ने एक ईरानी कार्गो शिप को चेतावनी के बाद हमला करके उसे सीज कर दिया है। इधर ईरान ने भी अमेरिकी जहाजों पर जवाबी ड्रोन हमला किया है।


Iran US War: ईरानियन बंदरगाह से होर्मुज को पार कर रहे तेहरान के एक कार्गो शिप पर अमेरिका ने चेतावनी के बाद फायरिंग कर दी और उसे सीज कर दिया। इसके बाद होर्मुज में तनाव बढ़ गया है। इस घटना के बाद ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य जहाजों पर ड्रोन हमले का दावा किया है। अमेरिका ने ईरान के जिस जहाज को सीज किया है, उसका वीडियो भी रिलीज कर दिया है।  इसके बाद ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य जहाजों पर जवाबी ड्रोन हमले का दावा किया। इसके साथ ही दोनों पक्षों में सीजफायर टूट गया है। 


अमेरिका के युद्ध विभाग ने जारी किया वीडियो

अमेरिका के युद्ध विभाग ने ईरान के कार्गो शिप का वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा, "अरब सागर में तैनात अमेरिकी बलों ने 19 अप्रैल को ईरानी झंडे वाले एक कार्गो जहाज के खिलाफ नेवी ब्लॉकेड लगाया। यह जहाज एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। मगर अमेरिका की गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुआंस (DDG 111) ने एम/वी तौस्का को उत्तर अरब सागर में 17 नॉट की रफ्तार से बंदर अब्बास (ईरान) की ओर जाते हुए रोका। अमेरिकी बलों ने जहाज को कई बार चेतावनी दी और बताया कि वह अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा है। 

6 घंटे की बार-बार चेतावनी को भी नहीं माना ईरान

अमेरिका का दावा है कि तौस्का के चालक दल द्वारा लगातार छह घंटे तक बार-बार ईरान को चेतावनी दी गई, मगर इसकी अवहेलना करने के बाद स्प्रुआंस ने जहाज को अपना इंजन रूम खाली करने का आदेश दिया। इसके बाद स्प्रुआंस ने डिस्ट्रॉयर की 5-इंच MK 45 तोप से कई राउंड फायर करके तौस्का के इंजन रूम को निशाना बनाया और जहाज की प्रणोदन व्यवस्था (प्रोपल्शन) को निष्क्रिय कर दिया। बाद में 31वीं मरीन एक्सपीडिशनरी यूनिट के अमेरिकी मरीन ने इस अवज्ञाकारी जहाज पर बोर्डिंग की। जहाज अभी भी अमेरिकी हिरासत में है। अमेरिकी बलों ने अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सोच-समझकर, पेशेवर और समानुपातिक तरीके से कार्रवाई की। नाकेबंदी शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिकी बलों ने 25 वाणिज्यिक जहाजों को घूमने या ईरानी बंदरगाह पर वापस लौटने का निर्देश दिया है।" 

फिल्मी स्टाइल में किया ईरानी जहाज पर कब्जा

अमेरिका ने ईरानी जहाज को अरब सागर में कब्जाने का एक और वीडियो जारी किया है। अमेरिका ने फिल्मी स्टाइल में ईरानी जहाज को सीज कर दिया। अमेरिकी सेंटकॉम ने लिखा कि अमेरिकी मरीन ने 20 अप्रैल को हेलीकॉप्टर के जरिए एम्फीबियस अटैक शिप यूएसएस ट्रिपोली (LHA 7) से रवाना होकर अरब सागर के ऊपर से उड़ान भरी और ईरानी झंडे वाले जहाज एम/वी तौस्का पर बोर्डिंग कर उसे कब्जे में ले लिया। मरीन ने जहाज पर रैपलिंग (रस्सी के सहारे उतरकर) बोर्डिंग की। इससे पहले गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुआंस (DDG 111) ने जहाज की प्रणोदन व्यवस्था (इंजन) को निष्क्रिय कर दिया था, क्योंकि वाणिज्यिक जहाज तौस्का ने अमेरिकी बलों द्वारा लगातार छह घंटे तक दी गई चेतावनियों की अवहेलना की थी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

जम्मू-कश्मीर: किशोर सुधार गृह से फरार हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को पुलिस ने पंजाब से दबोचा, पुलिसकर्मियों को घायल करके भागे थे

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए