उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इस साल करेगा 15 हजार पदों पर भर्ती', CM योगी का बड़ा ऐलान

Edited by : Pratik Sahu


CM Yogi Adityanath ने घोषणा करते हुए कहा कि Uttar Pradesh Public Service Commission इस साल 15 हजार पदों पर भर्ती को संपन्न करेगा। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का जिक्र भी किया।


UPPSC Recruitment 15000 Vacancies 2026: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साल यूपी लोक सेवा आयोग की तरफ से 15 हजार खाली पदों पर भर्ती किए जाने का ऐलान किया है। सीएम योगी ने रविवार को कहा कि अपने अब तक के 9 साल के कार्यकाल में 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी दे चुकी उनकी यूपी सरकार, सकुशल और पारदर्शी तरीके से भारत में सर्वाधिक नियुक्तियां करने का रिकॉर्ड कायम कर चुकी है। इस साल भी बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी।

15 हजार पदों पर भर्ती करेगा UPPSC

Yogi Adityanath ने यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि इस साल Uttar Pradesh Public Service Commission के जरिए 15 हजार पदों पर भर्तियां पूरी की जाएंगी। मुख्यमंत्री योगी के इस स्टेटमेंट से यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से होगी भर्ती

मुख्यमंत्री योगी ने साफ किया कि उनकी सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यह बड़ा स्टेप लिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि इस भर्ती की प्रक्रिया को पूरे तरीके के पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

भर्ती में धांधली करने वालों के खिलाफ है कड़ा कानून

सीएम योगी ने कहा, 'सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने से रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया है जिसमें धांधली करने वालों को उम्रकैद और संपत्ति सीज करने के सख्त प्रावधान हैं, यही कारण है कि सरकार अभी तक 9 लाख पदों पर पारदर्शिता के साथ भर्तियां करने में सफल हो चुकी है।'

यूपी की पुरानी सरकारों पर कसा तंज

उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था 'भगवान भरोसे' थी और इसी कारण से पूरा तंत्र ही बीमार था। उत्तर प्रदेश जैसा राज्य यूं ही 'बीमारू' राज्य नहीं बन गया था, उसे चयन की प्रक्रिया में बेईमानी, भेदभाव और भ्रष्टाचार ने बीमारू, गुंडागर्दी और अराजकता से त्रस्त यूपी बना दिया था।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए