दिल्ली: सप्ताह में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मंत्री भी मेट्रो यूज करेंगे, CM रेखा गुप्ता के बड़े ऐलान
Edited by : Pratik Sahu
मेरा भारत मेरा योगदान दिल्ली में शुरू किया जा रहा है। इसके तहत लोगों से एक दिन नो व्हिकल डे मनाने की अपील की गई है। वहीं, सोमवार का दिन मेट्रो मंडे रहेगा।
दिल्ली सीएम ने बताया कि सरकारी वाहनों की संख्या में कटौती की गई है। अधिकारियों को पहले महीने में 200 लीटर पेट्रोल मिलता था। इसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर सोमवार मेट्रो मंडे रहेगा। इस दिन मंत्री और सभी अधिकारी भी मेट्रो से ही सफर करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी से नॉन प्रैक्टिकल क्लास ऑनलाइन करने की अपील की है। वहीं, कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई करने की अपील की गई है। नागरिकों से एक साल तक विदेश यात्रा न करने के लिए कहा गया है।
ऑफिस का समय भी बदला
दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ऑफिस टाइम को अलग-अलग किया गया है। दिल्ली सरकार का ऑफिसियल टाइम सुबह 10.30 से 7 बजे तक रहेगा। वहीं, एमसीडी के ऑफिस सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सीएम ने दिल्ली के लोगों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई भी वाहन नहीं खरीदने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने ट्रांसपोर्ट अलाउंस को दस फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, व्यापारियों से अपील की है कि माल ढोने के लिए ट्रक की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करें।
दिल्ली सीएम के बड़े फैसले
- पचास फीसदी मीटिंग ऑनलाइन होंगी
- लेबर विभाग में सिंगल विंडो हेल्प डेस्क
- विदेशी यात्राओं को ना करें
- दिल्ली सरकार का कोई मंत्री और अधिकारी अगले एक साल तक कोई विदेश यात्रा नहीं होगी
- बड़े पब्लिक इवेंट अगले तीन महीने के लिए नहीं किए जाएंगे
- दिल्ली के लिए विशेष ट्रैवल प्लान तैयार किया जाएगा
- मेड इन इंडिया को लेकर सभी मॉल्स में मेड इन इंडिया के कॉर्नर लगाए जाएंगे
- दिल्ली सरकार इंडिया मेड प्रोडक्ट को प्रायोरिटी देगी
- सभी सरकारी कार्यालयों में एसी 24-26 डिग्री पर चलेगा
- मास्टर स्विच लगाया जाएगा ताकि बिजली व्यर्थ न हो
