पश्चिम बंगाल जीत के बाद केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, बोले- ‘2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल

 Edited by : Pratik Sahu


West Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत यूपी में पार्टी के कैडर को उत्साहित कर रही है। इस बीच, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि 2027 में यूपी में भी यही परिणाम होगा।


West Bengal में BJP की जीत के बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह शिखर पर है। इसी कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ फोटो शेयर की और एक बड़ा सियासी मैसेज देते हुए यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।


2027 में यूपी में भी होगा यही परिणाम

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक संग एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पश्चिम बंगाल में खिला है ‘भरोसे’ का कमल, 2027 में यूपी में भी होगा यही परिणाम।”

जीत से बढ़ा बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल

डिप्टी सीएम मौर्य के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना है कि बंगाल में मिली कामयाबी को बीजेपी अब यूपी के चुनावी नैरेटिव से जोड़ने का प्रयास करेगी। पार्टी का कहना है कि बंगाल की इस जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और इसका प्रभाव 2027 के इलेक्शन में भी दिखाई देगा।

बंगाल से अलग हैं यूपी के मुद्दे

वहीं, विपक्षी पार्टियां इस स्टेटमेंट को चुनावी उत्साह में किया गया दावा बता रहे हैं। उनका मानना है कि उत्तर प्रदेश की सियासी परिस्थितियां पश्चिम बंगाल से अलग हैं। बंगाल के मुद्दे, जातीय समीकरण और लोकल हालात चुनावी रिजल्ट को तय करते हैं।

तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में BJP

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप में बीजेपी पहले से ही सरकार में है और पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने का टारगेट लेकर चल रही है। ऐसे में बंगाल की विजय को बीजेपी अपने लिए ‘मोरल बूस्टर’ के रूप में पेश कर रही है। देखना होगा कि क्या पश्चिम बंगाल की जीत का प्रभाव वाकई उत्तर प्रदेश की राजनीति में दिखेगा या यह सिर्फ सियासी बयानबाजी तक सीमित रहेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए