पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 20 घायल

 Edited by : Pratik Sahu


रेलवे ट्रैक पर हुआ धमाका।


पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में 20 लोग घायल हैं। फिलहाल अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।


इस्लामाबाद: इस वक्त की बड़ी खबर पाकिस्तान से सामने आ रही है। यहां बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हो गई। इस विस्फोट में कम से कम 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में एक ट्रेन को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है, जबकि आसपास खड़ी 10 गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जियो न्यूज के अनुसार, धमाके के प्रभाव से आसपास की इमारतों की खिड़कियां और कांच के पैनल टूट गए। यह धमाका रविवार को क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बचाव अधिकारियों ने बताया कि धमाके में कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि अलजजीरा के मुताबिक 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित

वहीं घटना के बाद, क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई। स्थिति को संभालने के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों को बुलाया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर धमाके के बाद पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। वहीं गृह मंत्री के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने कहा कि शहर में हुए धमाके के बाद सभी संबंधित संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे विस्फोट स्थल के पास इकट्ठा न हों, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और आपातकालीन टीमों को बिना किसी बाधा के बचाव अभियान चलाने की अनुमति मिल सके।

पाकिस्तान रेलवे ने जारी किया बयान

वहीं इस हादसे को लेकर पाकिस्तान रेलवे की तरफ से बयान भी सामने आया है। एक्स पर पाकिस्तान रेलवे ने एक पोस्ट में कहा, "रेल मंत्री ने क्वेटा विस्फोट की कड़ी निंदा की। यह घटना कायरतापूर्ण आतंकवाद है, ऐसे हमले राष्ट्रीय संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते। क्वेटा कैंट से आ रही शटल ट्रेन चमन फाटक के पास विस्फोट की चपेट में आ गई। बचाव ट्रक और राहत वाहन राहत कार्यों के लिए घटनास्थल पर भेजे गए।"




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए