प्रचंड गर्मी से आफत! भारत के 21 जिलों में आसमान से बरसी 'आग'! पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; जानें आज आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम
Edited by : Pratik Sahu
भारत के 21 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने से भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है, जबकि अगले कुछ दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहने का अलर्ट है। साथ ही, कई राज्यों में धूलभरी हवाएं चलने और भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।
India Heatwave 2026: देश के कई भागों में प्रचंड गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बांदा समेत भारत के 21 जिलों में बीते 26 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। इस दौरान, लोगों को भीषण लू और झुलसाने देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल और नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 3 से 4 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू के हालात बन सकते हैं। वहीं, ईस्टर्न और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी अगले 2 से 3 दिन तक गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है।
29 मई के बाद तापमान में शुरू होगी कमी
हालांकि, मौसम विभाग ने राहत मिलने की उम्मीद को लेकर भी पूर्वानुमान जताया है। 29 मई से अधिकतम तापमान में कमी शुरू होगी और धीरे-धीरे लू की स्थिति में सुधार नजर आ सकता है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में 28 और 29 मई के बीच तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। साथ ही, सेंट्रल इंडिया में 29 मई से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में तेज आंधी-पानी का पूर्वानुमान
दूसरी तरफ, भारत के कई भागों में बारिश और तेज आंधी को लेकर भी IMD का पूर्वानुमान है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में 27 मई को आंधी, तेज बारिश और आसमानी बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, मेघालय और असम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
वो 21 जिले जहां 26 मई को तापमान रहा 45 डिग्री के पार
दिल्ली-पंजाब और पश्चिमी यूपी में चलेगी आंधी
साथ ही, नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में भी मौसम बदल सकता है। वहीं, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में 28 और 29 मई को तेज आंधी, धूलभरी हवाएं चलने और ओले गिरने के आसार हैं। कई क्षेत्रों में तो 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और हीटवेव से सावधानी बरतें।
