प्रचंड गर्मी से आफत! बांदा समेत 27 शहरों में कल तापमान था 45 डिग्री के पार; IMD अलर्ट से जानें आज क्या होगा मौसम का हाल

 Edited by : Pratik Sahu


IMD Heatwave Alert: भीषण गर्मी ने उत्तर भारत से लेकर दक्षिण के पठार तक लोगों को परेशान कर दिया है। IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में उष्ण लहर चलने की संभावना है। जानें अपने इलाके के मौसम का अपडेट।


IMD Weather Update: उत्तर से लेकर मध्य भारत तक, सूरज की तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जहां बांदा में 20 मई को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि देश के अन्य 26 शहरों में भी तापमान को 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। IMD की चेतावनी के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली समेत देश के कई भागों में भीषण लू का प्रकोप जारी रहेगा। कहीं पर झुलसाने वाली गर्मी होगी तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया गया है।

भीषण लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी

दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई क्षेत्रों में 21 मई को और फिर 24 से 26 मई के दौरान लू से भीषण लू चल सकती है। वहीं, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में 21 से 23 मई के बीच; वेस्टर्न यूपी में 20 से 26 मई के दौरान, ईस्टर्न यूपी में 20 से 23 मई के दौरान और पंजाब में 22 और 23 मई को लू से भीषण लू की संभावना है।

लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति करेगी परेशान

साथ ही, एमपी में 21 से 25 मई के बीच लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 21 से 24 मई के बीच, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा में 21 से 24 मई के दौरान, बिहार में 21 से 23 मई के बीच और राजस्थान में 21 से 26 मई को लू चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तराखंड में 21 मई को लू चल सकती है।

यहां रात के वक्त भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश में 21 और 22 मई को, ओडिशा में 21 से 24 मई को और विदर्भ में 21 मई को रात के वक्त भी मौसम गर्म रह सकता है। साथ ही, 21 से 23 मई के दौरान तमिलनाडु, कराईकल और पुडुचेरी में और गंगा के मैदानी वेस्ट बंगाल और ओडिशा में 21 से 24 मई को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

भीषण गर्मी के बीच यहां बारिश का पूर्वानुमान

नॉर्थ वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में इस हफ्ते व ईस्टर्न इंडिया में अगले 5 दिनों के दौरान उष्ण लहर से लेकर भीषण उष्ण लहर की स्थिति बन सकती है। वहीं, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड में इस हफ्ते और नॉर्थ-ईस्ट व उससे सटे ईस्टर्न इंडिया में 21 से 26 मई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।

अधिकतम तापमान को लेकर अलर्ट

21 मई को महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। फिर 22 से 26 मई के बीच इसमें कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही, भारत के बाकी हिस्सों में 26 मई तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

20 मई को इन 27 शहरों में तापमान था 45 डिग्री सेल्सियस के पार

स्टेशनउपविभागतापमान (°C)
बांदापूर्वी उत्तर प्रदेश48.0
खजुराहोपूर्वी मध्य प्रदेश47.4
वर्धाविदर्भ47.1
रोहतकहरियाणा46.9
नागपुरविदर्भ46.6
नौगांवपूर्वी मध्य प्रदेश46.6
श्रीगंगानगरपश्चिम राजस्थान46.5
अमरावतीविदर्भ46.4
चंद्रपुरविदर्भ46.2
हमीरपुरपश्चिम उत्तर प्रदेश46.2
झारसुगुड़ाओडिशा46.0
दमोहपूर्वी मध्य प्रदेश46.0
झांसीपश्चिम उत्तर प्रदेश45.9
अंबालापंजाब45.8
मंडलापूर्वी मध्य प्रदेश45.6
हिसारहरियाणा45.4
सतनापूर्वी मध्य प्रदेश45.3
संबलपुरओडिशा45.3
पिलानीराजस्थान45.3
आगरापश्चिम उत्तर प्रदेश45.3
अकोलाविदर्भ45.2
यवतमालविदर्भ45.2
उरईपूर्वी उत्तर प्रदेश45.2
पटियालापंजाब45.0
रेंटाचिंतलातटीय आंध्र प्रदेश45.0
खम्ममरायलसीमा45.0
हीराकुंडओडिशा45.0

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

US: Another Afghan national arrested in Texas over TikTok 'bomb-making' video

यूपी में फिर चली 'तबादला एक्सप्रेस'! योगी सरकार ने किया 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर

राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश और कर्नाटक से बीजेपी उम्मीदवारों का ऐलान, विधान परिषद के लिए भी दो नाम दिए